newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tarek Fatah Passes Away: कराची में जन्मे कनाडाई लेखक तारिक फतेह के निधन पर सोशल मीडिया पर दौड़ी शोक की लहर

Tarek Fatah Passes Away: वहीं तारिक फतेह की निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक लहर सी छा गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें निधन पर श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहे है। फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी तारिक फतेह के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

नई दिल्ली। मशहूर पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह का आज निधन हो गया हैं। वो 73 वर्ष के थे। तारिक फतेह के निधन की पुष्टि उनकी बेटी नताशा फतेह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। तारिक फतेह बीते कई दिनों से कैंसर की बीमारी के जूझ रहे थे और अस्पताल में एडमिट थे। बता दें कि वो एक लंबे वक्त से पाकिस्तान छोड़कर कनाडा में रह रहे थे। उन्हें भारतीय मामलों पर अच्छी तरह से पकड़ थी। इसके अलावा तारिक फतेह इस्लाम से जुड़े मसलों पर बड़ी ही मुखरता से अपनी बात रखते थे। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैंन फॉलोइंग थी लोग उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते है।

तारिक फतेह अक्सर टीवी डिबेट में पाकिस्तान सरकार को फटकार लगाते हुए दिखाई देते थे। वो खुद एक पत्रकार थे। खास बात ये है कि पाकिस्तान के शहर कराची में जन्मे फतेह अपने भारत की तारीफ करने में पीछे नहीं हटते थे वो कई कार्यक्रम में पाकिस्तान को खरी-खरी सुनने में पीछे नहीं हटते थे।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं तारिक फतेह की निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक लहर सी छा गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें निधन पर श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहे है। फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी तारिक फतेह के निधन पर शोक व्यक्त किया।