newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Transgender Daughter’s Sharp Counterattack On Elon Musk : एलन मस्क पर उनकी ट्रांसजेंडर बेटी ने किया तीखा पलटवार, जेंडर चेंज कराने को लेकर मारा था ताना

Transgender Daughter’s Sharp Counterattack On Elon Musk : विवियन जेना विल्सन ने मस्क को एक खराब पिता बताते हुए कहा कि उनका ध्यान सिर्फ खुद पर रहता था। वो किसी न किसी तरह से खबरों में बने रहना चाहते हैं। मस्क के बेटे जेवियर ने साल 2022 में 18 साल की उम्र पूरी हो जाने के बाद अपना जेंडर बदलवाया था। इसके बाद से ही उसने अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन कर लिया है।

नई दिल्ली। टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क पर उनकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने पलटवार किया है। विवियन ने मस्क को एक खराब पिता बताते हुए कहा कि उनका ध्यान सिर्फ खुद पर रहता था। वो किसी न किसी तरह से खबरों में बने रहना चाहते हैं। दरअसल एलन मस्क ने इसी सप्ताह की शुरुआत में एक इंटरव्यू में अपनी ट्रांसजेंडर बेटी जिसका जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था और बाद में उसने ऑपरेशन के जरिए अपना जेंडर बदलवा लिया, का जिक्र करते हुए कहा था कि वोक माइंड वायरस के कारण मेरे बेटे की मौत हो गई। इसी के साथ उन्होंने वोक माइंड वायरस को खत्म करने की कसम भी खाई।

मस्क की इसी बात पर अब उनकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने अमेरिकी मीडिया एनबीसी न्यूज से बात करते हुए उनपर कई आरोप लगाए हैं। विवियन ने मस्क को निर्दयी और क्रूर बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी हमारा साथ नहीं दिया। मुझे और मेरे भाई-बहनों को मां के पास छोड़ दिया था। उनके पास हमारे लिए कभी समय नहीं रहा और वो जब भी हमसे मिलते थे उनका व्यवहार बहुत बुरा होता था। मस्क ने हमेशा मेरे अंदर हो रहे बदलाव का मजाक उड़ाया।

आपको बता दें कि मस्क के बेटे जेवियर ने साल 2022 में 18 साल की उम्र पूरी हो जाने के बाद अपना जेंडर बदलवाया था। इसके बाद से ही इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रख लिया है। जेंडर चेंज कराने के बाद ही विवियन ने अपने पिता एलन मस्क से रिश्ता तोड़ लिया था। विवियन ने अपने नाम से मस्क हटाकर मां का सरनेम विल्सन लगा लिया था। मस्क ने अपने इंटरव्यू में जेंडर बदलने की सर्जरी को बच्चे की हत्या और नसबंदी करने जैसा बताया था। साथ ही मस्क ने कहा था कि बेटे का जेंडर चेंज कराने से जुड़े कागजों पर उनसे धोखे से यह कहकर साइन करवाए गए थे कि उनका बेटा आत्महत्या कर सकता है।