newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UK की अफसर ने रचाई देशी शादी, शेयर की दुल्हन वाली तस्वीर तो गदगद हो उठे लोग…देखें कमेंट्स

UK Diplomat Posts Photo of Herself as an Indian Bride: आइए पहले आपको बताते है कि रिआनन हैरीज ने अपने ट्वीट मे क्या लिखा है। उन्होंने बताया कि, वो 4 साल पहले कई उम्मीदों और सपनों के साथ इंडिया  आई थीं। लेकिन मैनें कभी नहीं सोचा था कि उन्हें भारत में जिंदगी भर का प्यार मिल जाएगा और शादी भी कर लेंगी। अपनी खुशी भी जाहिर करते हुए कहा कि वो अब भारत भी उनका घर हो गया है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई मुद्दा चर्चा का विषय बना रहता है। फिर चाहे वो कोई वीडियो हो या फिर कोई तस्वीर। लेकिन इस बार ये मुद्दा प्यार का है और इतना ही नहीं प्यार के बाद शादी दोनों ने शादी भी कर ली। मगर आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास बात है तो आपको बता दें कि ये इस वजह से अहम है, क्योंकि ब्रिटेन की ऑफिसर ने हिंदुस्तानी युवक से शादी कर ली। दरअसल, राजधानी दिल्ली में काम कर रहीं ब्रिटेन की डिप्टी ट्रेड कमिश्नर रिआनन हैरीज ने एक हिंदुस्तानी युवक से संग साथ फेरे लिए है। रिआनन हैरीज ने सोशल मीडिया के जरिए  अपनी शादी की खबर भी साझा की है। जिसमें वो हिंदुस्तानी रिति रिवाज से शादी करते हुए दिखाई दे रही है। अब उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी दे रहे है।

आइए पहले आपको बताते है कि रिआनन हैरीज ने अपने ट्वीट मे क्या लिखा है। उन्होंने बताया कि, वो 4 साल पहले कई उम्मीदों और सपनों के साथ इंडिया  आई थीं। लेकिन मैनें कभी नहीं सोचा था कि उन्हें भारत में जिंदगी भर का प्यार मिल जाएगा और शादी भी कर लेंगी। अपनी खुशी भी जाहिर करते हुए कहा कि वो अब भारत भी उनका घर हो गया है। इसके साथ अपने ट्वीट में उन्होंने, #IncredibleIndia , #shaadi #livingbridge #pariwar हैशटैग भी इस्तेमाल किया हैं।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट-

सौरभ पराशर नाम के यूजर्स ने दोनों को बधाई देते हुए लिखा, आपके वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं, आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हो! नज़र न लगे!