newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UK पर मंडराया डेल्टा का खतरा, रोजाना आने वाले कोविड मामलों में हुई अचानक बढ़ोतरी, एक दिन में मिले इतने हजार नए मामले

Delta variant in UK: यूके में कोरोना की चपेट रविवार को, 14,876 लोग संक्रमित हुए तो वहीं  11 लोगों की मौत कोविड से संबंधित हुईं। जबकि शनिवार को 18,270 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।

नई दिल्ली। कोरोना की चपेट से उबरने की राह पर चल रहे यूरोपीयन देश यूके में अब एक बार से इस महामारी के डेल्टा वैरिएंट ने खतरा बढ़ा दिया है। बता दें कि इस महामारी के खतरे से उबर रहे यूनाइटेड किंगडम में डेल्टा वैरिएंट की वजह से चिंताएं बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि यूके में अब हालत ये है कि, रोजाना आने वाले कोविड मामलों में 15 से 23 हजार तक के नए मामले सामने आ रहे हैं। इसको लेकर Mirror की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोनावायरस के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं और इस रफ्तार की वजह केवल 1 सप्ताह में नए मामलों में 69.9% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस पोर्टल के अनुसार, यूके में पिछले 24 घंटों में 22,868 से अधिक मामले दर्ज किए गये। ये आंकड़ें इस साल 30 जनवरी के बाद से सबसे अधिक हैं। जबकि उस वक्त 23,000 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। यूके में कोरोना की चपेट से रविवार को, 14,876 लोग संक्रमित हुए तो वहीं 11 लोगों की मौत कोविड से संबंधित हुईं। जबकि शनिवार को 18,270 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। ऐसे में साफ है कि यूके में एक बार फिर से इस वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना आने वाले इसके मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

वहीं कोविड -19 के कुल संक्रमणों में से यूके में डेल्टा वैरियंट के मामले कोविड -19 मामलों का 99% हिस्सा है। एक प्रमुख पोर्टल के अनुसार, पुष्टि किए गए डेल्टा मामलों की कुल संख्या अब 111,157 है। जिनमें 102,019 मामले इंग्लैंड में, 7,738 मामले स्कॉटलैंड में, तो वहीं 788 वेल्स में और 612 मामले उत्तरी आयरलैंड में दर्ज किए गए हैं।

Coronavirus

इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि यूके में डेल्टा + वैरिएंट के मामले भी कथित तौर पर कई गुना बढ़ गए हैं। कुछ दिन पहले, जब विश्व स्तर पर 100 से कम मामले दर्ज किए गए थे, उनमें से कुछ के लिए ब्रिटेन जिम्मेदार था। वहीं इंग्लैंड में अब तक मौत के लगभग 117 मामलों की पुष्टि डेल्टा वैरियंट के रूप में हुई है। इन मरने वालों में से आठ की उम्र 50 साल से कम थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 8 लोगों में से 6 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, जबकि दो की मृत्यु कोरोनोवायरस वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त करने के 21 दिनों से अधिक समय के बाद हुई थी। इसके अलावा यूके में एक और वैरियंट लैम्बडा के बढ़ते मामलों की वजह से चिंता और गहरी हुई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में पिछले सप्ताह कोविड के डेल्टा वेरिएंट के 35204 नए मामले सामने आए हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने इसके अलावा 23 फरवरी से 7 जून तक लैम्बडा वेरिएंट के छह मामलों की सूचना दी है। लैम्बडा के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएचई ने इसे ‘वेरिएंट अंडर इन्वेस्टिगेशन’ के रूप में वर्गीकृत किया है।

Britain Virus Outbreak

इसके अलावा यूके के लोगों में घातक नए डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच रोजाना टेस्ट पॉजिटिविटी रेट में भी 8.9% से 12.6% की वृद्धि देखी गई है। इससे पहले जनवरी में यह उच्चतम पॉजिटिविटी रेट 14.8 प्रतिशत थी। एक आंकड़ें से पता चला है कि 44.45 मिलियन लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है और वहीं 32.58 मिलियन लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। इसके अलावा ब्रिटेन में अब तक 43,877,861 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि 32,085,916 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।