newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ukraine Viral Video: रूस के खिलाफ जंग लड़ने जा रहे पिता का इमोशनल वीडियो वायरल, बेटी के आंसू पोछते हुए आए नजर

Ukraine Viral Video: इस वीडियो को अब तक ट्विटर पर 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 22 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई युद्ध पर विराम लगाने की मांग कर रहा है।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन (Ukraine-Russia War) के बीच जारी जंग से यूक्रेन में हर तरह तबाही का मंजर बिखरा पड़ा है। रूस की ओर से लगातार यूक्रेन पर मिसाइल अटैक और बमबारी की जा रही है। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा जामाने के लिए तैयार खड़े हैं।  यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि कई रूसी सैनिक राजधानी कीव में घुस चुके हैं। कीव के अलावा पश्चिमी यूक्रेन में भी हमलों का खतरा पैदा हो गया है। दोनों देशों के बीच चल रही जंग से दिल दहला देने वाले कई वीडियो सामने आए हैं। वायरल वीडियो में कहीं रूस द्वारा मचाई गई तबाई का मंजर देखने को मिल रहा है, तो कहीं यूक्रेन के नागरिकों के मन में बसा डर साफ देखा जा रहा है।

ऐसा ही एक वीडियो यूक्रेन के बाप-बेटी का भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अपनी बेटी और परिजनों को बॉय करता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, रूस के तेज होते हमलों के बीच यूक्रेन नागरिक सेना में भर्ती हो रहे हैं। ये वीडियो भी रूस के खिलाफ जंग में शामिल होने जा रहे युवक की है। जो जंग में जाने से पहले अपनी रोती हुई बच्ची को शांत करा रहा है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाप-बेटी दोनों एक दूसरे से चिपककर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो गए।

इस वीडियो को अब तक ट्विटर पर 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 22 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई युद्ध पर विराम लगाने की मांग कर रहा है।