newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कश्मीर पर PAK का साथ देने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष को पड़ा महंगा, अब सफाई में कही ये बात

Jammu-Kashmir: बता दें कि इससे पहले भारत ने वोल्कन बोज्किर के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। भारत ने वोल्कन बोज्किर को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए उनके बयान की कड़ी आलोचना भी की थी। भारत ने कहा था कि वोल्कन बोज्किर का बयान अनुचित और खेदपूर्ण है।

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा  (United Nation) के चीफ वोल्कान बोज़्किर (Volkan Bozkir) ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) को लेकर बड़ा बयान दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर विवाद के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के मंच पर और अधिक मजबूती के साथ उठाने की बात कही थी। वहीं भारत सरकार की सख्ती के बाद अब बैकफुट में आ गए है और वोल्कान बोज़्किर ने इस मामले में सफाई दी है।

volkan bozkir

बता दें कि इससे पहले भारत ने वोल्कन बोज्किर के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। भारत ने वोल्कन बोज्किर को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए उनके बयान की कड़ी आलोचना भी की थी। भारत ने कहा था कि वोल्कन बोज्किर का बयान अनुचित और खेदपूर्ण है। वहीं अब इस पूरे मामले पर यूएन की तरफ से स्पष्टीकरण  दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा है, ‘अफसोसजनक’ है कि वोल्कन बोज्किर के बयान को संदर्भ से हटकर देखा गया।

उन्होंने मंगलवार को एक समाचार ब्रीफिंग में कहा, “अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर को भारतीय विदेश मंत्रालय के एक प्रेस बयान को देखकर दुख हुआ, जो जम्मू और कश्मीर पर उनकी टिप्पणियों को एक चयनात्मक दृष्टिकोण से चित्रित करता है, जबकि यह मामला संयुक्त राष्ट्र की पुरानी स्थिति के अनुरूप हैं।”

volkan bozkir in pak

दरअसल पाकिस्तान दौरे पर गए वोल्कान ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ प्रेस कांफ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को कश्मीर का मुद्दा और ज़ोर शोर से उठाना चाहिए। जिसके बाद भारत ने पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने ट्विटर के ज़रिए कहा कि भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को लेकर वोल्कान के ज़रिए दिए गए बयान का भारत सख्त विरोध करता है।