newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: “वैक्सीन से लेकर यूक्रेन में भारत के दम तक”.. PM मोदी का लोहा कैसे मानता है अमेरिका इस कार्टून वीडियो में देखें

Video: इस वीडियो के जरिए भारत की उच्च स्तरीय डिप्लोमेसी को भी दिखाया गया है। कैसे भारत ने यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध के दौरान ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय छात्रों को यूक्रेन से बाहर निकाला था इसको लेकर भी वीडियो में पीएम मोदी की तारीफ की गई है। आज विश्व में कैसे सियासत भारत इर्द गिर्द घूम रही है इस वीडियो के जरिए ये भी संदेश देने का प्रयास किया गया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर एक वीडियो जारी किया गया है। बीते कुछ सालों के भीतर लगातार गहरी होती जा रही भारत और अमेरिका की दोस्ती को दर्शाया गया है। इस कार्टून वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे बालाकोट हमले के बाद में पाकिस्तानी सेना को घर में घुस कर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना माकूल जवाब देती है। इस वीडियो में अमेरिका पीएम मोदी के काल में भारत ने चाहे पाकिस्तान को जवाब देना हो, कोविड-19 के काल में जैसे भारत ने समस्याओं को बखूबी सुलझाया और दुनिया का नेतृत्व किया, जिस तरह भारत ने वैक्सीन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इन सब बातों का लोहा मानता नजर आ रहा है।

इसके साथ ही इसमें 29/11 को मुंबई के होटल ताज में हुआ हमला भी दिखाया गया है जिसके बाद भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बराक ओबामा के सामने गिड़गिड़ाते हुए दिखाया गया है। इसमें भारत ने दुनियाभर में जिस तरह से वैक्सीन मैत्री के जरिए जियो पॉलिटिकल धाक जमाई थी उसको भी दर्शाया गया है। कैसे भारत के आखिरी घर तक उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग के जरिए वैक्सीन को पहुंचाया गया। भारत के नागरिक को चाहे, बच्चा, बूढ़ा, जवान कोई भी हो, सभी को मुफ्त वैक्सीन के डोज दिए गए। इसकी दुनियाभर में प्रशंसा हुई। इसको भी इस वीडियो के जरिए दिखाया गया है।

Corona virus

इसके साथ ही इस वीडियो के जरिए भारत की उच्च स्तरीय डिप्लोमेसी को भी दिखाया गया है। कैसे भारत ने यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध के दौरान ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय छात्रों को यूक्रेन से बाहर निकाला था इसको लेकर भी वीडियो में पीएम मोदी की तारीफ की गई है। आज विश्व में कैसे सियासत भारत इर्द गिर्द घूम रही है इस वीडियो के जरिए ये भी संदेश देने का प्रयास किया गया है।

आप भी देखिए वीडियो..