newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Russia: पुतिन की सत्ता छोड़ने की अटकलें तेज, ये बीमारी है वजह

Vladimir Putin: पुतिन(Vladimir) के पद छोड़ने की अटकलें ऐसे समय में सामने आई हैं जब रूसी(Russia) विधायक राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तावित कानून पर विचार कर रहे हैं जो पूर्व राष्ट्रपतियों को आपराधिक अभियोजन से जीवन भर की प्रतिरक्षा प्रदान करेगा।

नई दिल्ली। अगले साल (2021) में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपना पद छोड़ सकते हैं। उनके पद त्यागने के पीछे उनकी खराब सेहत बताई जा रही है। पुतिन को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वो गंभीर बीमारी के चलते अगले साल तक अपना पद छोड़ सकते हैं। मॉस्को के राजनीतिक वैज्ञानिक वेलेरी सोलोवी ने द सन को बताया कि रूसी राष्ट्रपति की 37 वर्षीय प्रेमिका, अलीना काबेवा और उनकी दो बेटियां उन्हें पद छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा उनके परिवार का रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर बेहद प्रभाव है। ऐसे में पुतिन के परिवार वाले चाहते हैं कि वो अपना पद छोड़ दें जिससे वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकें। सूत्रों के मुताबिक पुतिन की गर्लफ्रेंड जिमनास्ट अलीना कबाइवा और उनकी दो बेटियों ने उनसे इस्तीफा देने की अपील की है। पुतिन ने जनवरी में ही अपने हैंड ओवर प्लान को सार्वजनिक करने का इरादा जताया था।

Putin

सोलोवी का दावा है कि पुतिन पार्किंसन बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं क्योंकि हाल ही में उनमें इस बीमारी के लक्षण देखे गए थे। द सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन के पैर लगातार हिल रहे थे, ऐसे लक्षणों के आधार पर इस बीमारी का अंदाजा लगाया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी उंगलियों में भी समस्या है जो फुटेज में भी दिखाई दे रहा था।

putin president

पुतिन के पद छोड़ने की अटकलें ऐसे समय में सामने आई हैं जब रूसी विधायक राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तावित कानून पर विचार कर रहे हैं जो पूर्व राष्ट्रपतियों को आपराधिक अभियोजन से जीवन भर की प्रतिरक्षा प्रदान करेगा। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन अभी 68 साल के हैं। उन्होंने पहली बार 7 मई 2000 को राष्ट्रपति पद संभाला था और वो रूस के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।