newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Laxmi Puja: शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप

Laxmi Puja: मान्यता है कि अगर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से मां प्रसन्न होती हैं और साथ ही अपने भक्तों को मनवांछित फल भी देती हैं। ऐसे में आपको इस दिन मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप जरुर करना चाहिए।

नई दिल्ली। शुक्रवार (Friday) को माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा की जाती है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल मिलता है। साथ ही आर्थिक समस्याओं का अंत भी होता है। क्योंकि माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है इसलिए लोग धन संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

मान्यता है कि अगर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से मां प्रसन्न होती हैं और साथ ही अपने भक्तों को मनवांछित फल भी देती हैं। ऐसे में आपको इस दिन मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप जरुर करना चाहिए।

मां लक्ष्मी के शक्तिशाली मंत्र

1. लक्ष्मी बीज मन्त्र

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥

2. महालक्ष्मी मन्त्र

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

3. लक्ष्मी गायत्री मन्त्र

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि,
तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥