newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swapna Shastra: सपने में दिखे पानी या नदी, तो समझ लेना मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी

Swapna Shastra: आज हम बात करेंगे सपनों के बारे में, जो नींद आने के बाद ही आते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कुछ सपने जागने के बाद याद रहते हैं जबकि कुछ सपने हम नींद के साथ ही भूल जाते हैं।

नई दिल्ली। सोना हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है जो हमारे शरीर और मन दोनों के लिए बहुत जरूरी है। नींद पूरी न हो पाना या नींद ना आना एक गंभीर समस्या हो सकती है लेकिन आज हम नींद पर बात नहीं करेंगे। आज हम बात करेंगे सपनों के बारे में, जो नींद आने के बाद ही आते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कुछ सपने जागने के बाद याद रहते हैं जबकि कुछ सपने हम नींद के साथ ही भूल जाते हैं। हर सपने का अपना एक अर्थ होता है जो कुछ ना कुछ संकेत देता है। तो चलिए आज हम जानते हैं कि अगर सपने में नदी, पानी या कोई समुद्र दिखाई दें तो इसका मतलब क्या हो सकता है।

astro dream1

कुएं का पानी– अगर आपको सपने में कुआ या कुएं का पानी नजर आता है तो ये अच्छा संकेत हो सकता है। दरअसल कुआ या कुएं का पानी दिखने का मतलब है कि आपको बड़ा धन लाभ होने वाला है। ये धन प्राप्ति का संकेत है।

साफ पानी का दिखना– अगर आपको सपने में कहीं साफ पानी नजर आता है तो इसका मतलब है कि कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की हो सकती है या किसी चीज में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

astro dream

बारिश होते हुए देखना– अगर आपको सपने में बारिश होते हुए दिखती है तो इसका अर्थ  है कि बिजनेस में तरक्की मिलेगी और मां लक्ष्मी की भरपूर कृपा आप पर होने वाली है।

नदी का दिखाई देना– सपने में अगर आपको नदी दिखाई देती है तो समझ लें कि आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलने वाली है और वहीं आप खुद को नदी में दिखते हैं तो आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है।