newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dev Deepawali 2020: इस दिन है देव दिवाली, जानें शुभ मुर्हूत और महत्व

Dev Deepawali 2020: इस साल देव दिवाली (Dev Deepawali 2020) 29 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन रविवार है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। हर साल उत्तर प्रदेश के काशी (Kashi) में ये त्योहार मनाया जाता है।

नई दिल्ली। इस साल देव दिवाली (Dev Deepawali 2020) 29 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन रविवार है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। हर साल उत्तर प्रदेश के काशी (Kashi) में ये त्योहार मनाया जाता है। ये काशी की परंपरा है, हर साल वहां देव दिवाली मनाई जाती है। इसे त्रिपुरोत्सव या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस लेख में हम आपको शुभ मुर्हूत और महत्व बताएंगे।

Dev Diwali

देव दिवाली महत्व

देव दीपावली का पर्व भगवान शिव के त्रिपुरासुर पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ये त्योहार दिवाली के बाद आता है। दिवाली के 15 दिन बाद इसे मनाया जाता है। बता दें कि दिवाली कार्तिक अमावस्या के दिन आती है वहीं देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सभी देवी-देवता काशी जाते है और वहां ये त्योहार मनाते है। इस दिन शाम में गंगा मईया का पूजन और आरती की जाती है। इसके साथ ही गंगा घाटों पर दिए जलाए जाते है। सभी घाट दियों से रोशन होते है। कहा ये भी जाता है कि इस दिन दान-धर्म करने से अनंत फल मिलता है।

Dev Diwali

देव दिवाली तिथि

देव दिवाली इस साल 29 नवंबर को पड़ रही है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली मनाई जाती है। ये 29 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से शुरु हो रही है, जो 30 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।

देव दिवाली शुभ मुर्हूत

इस दिन पूजा के लिए सिर्फ दो घंटे 40 मिनट का मुर्हूत है। देव दिवाली के दिन यानी 29 नवंबर को शुभ मुर्हूत शाम 5 बजकर 8 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट कर रहेगा। इसी बीच पूजा की जानी चाहिए।