newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhanteras 2020: धनतेरस को लेकर है कंफ्यूजन तो यहां करें दूर, जानें शुभ मुहुर्त और तिथि

Dhanteras 2020: हिंदू धर्म (Hindu Religion) में अब हर त्योहार दो दिन होने लगे हैं। जिसे लेकर लोग कंफ्यूज हो जाते है। ऐसा ही कुछ धनतेरस 2020 (Dhanteras 2020) को लेकर भी हो रहा है। धनतेरस की तिथि को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म (Hindu Religion) में अब हर त्योहार दो दिन होने लगे हैं। जिसे लेकर लोग कंफ्यूज हो जाते है। ऐसा ही कुछ धनतेरस 2020 (Dhanteras 2020) को लेकर भी हो रहा है। धनतेरस की तिथि को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है। लोग असमंजस में हैं कि आखिर धनतेरस की खरीदारी और पूजा 12 नवंबर को करना है या 13 नवंबर को। लेकिन आपकी इस कंफ्यूजन को हम इस लेख में दूर करेंगे और पूजा का सही दिन और मुहुर्त बताएंगे।

dhanteras 1

धनतेरस तिथि

इस साल धनतेरस दो दिन पड़ रही है। गुरुवार यानी 12 नवंबर और शुक्रवार यानी 13 नवंबर को ये त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस का त्योहार आज यानी गुरुवार को रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। वहीं, शुक्रवार को भी धनतेरस है, जिसकी पूजा आप शाम 6 बजे के बाद से कर सकते है।

शुभ मुहूर्त

सब शहरों में पूजा का शुभ मुहूर्त का समय अलग-अलग है। दिल्ली में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:28 बजे से 05:59 तक है।

धनतेरस की पूजा करना शुभ

12 नवंबर को द्वादशी तिथि है जो रात 9.30 बजे तक रहेगी। इसीलिए गुरुवार को दिन धनतेरस की पूजा नहीं की जा सकती। लेकिन 13 नवंबर यानी शुक्रवार को शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक त्रयोदशी है। इसलिए आप 13 नवंबर को धनतेरस की पूजा कर सकते है, जो शुभ है।