newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pradosh Vrat 2022: प्रदोष व्रत पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना भोले शंकर का झेलना पड़ेगा गुस्सा!

Pradosh Vrat 2022: इस साल 2023 की पहला प्रदोष व्रत (Budh Pradosh Vrat 2022) कल 4 जनवरी, बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन कुछ कामों को करने से बचना भी चाहिए वरना आपको इसके बुरे नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वो चीजें जो आपको प्रदोष व्रत में नहीं करनी चाहिए…

नई दिल्ली। भगवान भोलेनाथ देवो के देव हैं इसी वजह से उन्हें महादेव कहा जाता है। हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शिव को ही समर्पित है। इस दिन प्रदोष व्रत रखे जाता है। प्रदोष तिथि का अपना एक खास महत्व है। कहते हैं जो भी इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करता है तो उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। प्रदोष व्रत करने से कालसर्प दोष या ग्रह दोष में भी राहत मिलती है। इस साल 2023 की पहला प्रदोष व्रत (Budh Pradosh Vrat 2022) कल 4 जनवरी, बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन कुछ कामों को करने से बचना भी चाहिए वरना आपको इसके बुरे नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वो चीजें जो आपको प्रदोष व्रत में नहीं करनी चाहिए…

Pradosh Vrat 2023.

प्रदोष व्रत पर भूलकर भी न करें ये काम

  • प्रदोष व्रत कर रही महिलाएं इस बात का ख्याल रखें कि आप भोलेनाथ की पूजा तो करें लेकिन भूलकर भी इस दिन शिवलिंग को न छूएं। इससे मां पार्वती नाराज हो जाती हैं।
  • शिवलिंग पर कभी भी आपको हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। हल्दी को महिलाओं से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में पूजा करते हुए गलती से भी शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं।

Som Pradosh vrat 2022...

  • प्रदोष व्रत कर रहे भक्त इस बात का ख्याल रखें कि काले रंग के कपड़े आपको नहीं पहनने हैं। आप इस दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं। आप इस दिन सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।
  • भगवान शिव की पूजा में कभी भी आपको केतकी के फूल, तुलसी की पत्तियां, नारियल का पानी, शंख का जल, कुमकुम या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे भोलेनाथ का गुस्सा आपको झेलना पड़ सकता है।

shiv ji...

  • जो लोग प्रदोष व्रत रख रहे हैं तो उन्हें बैंगन, पत्तेदार सब्जियां, लहसुन, प्याज, नॉनवेज या शराब करने से बचना चाहिए।