newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahashivratri 2021: गलती से भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये 5 चीजें, वरना भोलेनाथ हो सकते हैं नाराज

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) के दिन भक्त भोलेनाथ को मनाने के लिए कई जतन करते हैं। कोई पैदल चलकर मंदिर जाता है कोई रुद्राभिषेक करता है। तो कोई इस दिन व्रत करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस कुछ कामों की मनाही है।

नई दिल्ली। इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) का पर्व 11 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी इस दिन भगवान शिव का व्रत करता है और पूरे विधि-विधान से पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही परेशानियां भी खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं, शिव गौरी की पूजा करने से मन चाहा वर या वधु भी मिलती है।

maha-shivratri-2020

इस दिन भक्त भोलेनाथ को मनाने के लिए कई जतन करते हैं। कोई पैदल चलकर मंदिर जाता है कोई रुद्राभिषेक करता है। तो कोई इस दिन व्रत करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस कुछ कामों की मनाही है। अगर आप ये काम करेंगे तो इससे भोलेनाथ रुठ सकते हैं। ऐसे में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप गलती से भी शिवलिंग पर न चढ़ाए।

तुलसी

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, तुलसी को मां लक्ष्मी मां का स्वरूप माना जाता है। माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। भगवान विष्णु (शालिग्राम) की पूजा में ही तुलसी का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में शिवलिंग पर तुलसी का प्रयोग वर्जित है।

सिंदूर

सिंदूर एक प्रकार से शृंगार की वस्तु है, जो सभी देवियों को चढ़ाया जाता है। भगवान शिव वैरागी हैं और वो महाकाल है, इसलिए उन्हें सिंदूर नहीं चढ़ाया जाता।

हल्दी

सभी देवी-देवताओं की पूजा में हल्दी का उपयोग किया जाता है। लेकिन कुछ का मानना है कि विनाश के देवता भगवान शिव को हल्दी अर्पित नहीं की जानी चाहिए। क्योंकि हल्दी सौभाग्य का प्रतीक है।

shivratri

नारियल पानी

ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर नारियल पानी नहीं चढाना चाहिए।

केतकी के फूल

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, केतकी के फूल भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाने चाहिए। क्योंकि एक बार केतकी के फूल ने भगवान ब्रह्मा के झूठ में साथ दिया था, ये बात जानकर भगवान शिव ने क्रोध में आकर केतकी के फूल को श्राप दे दिया था।