newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhai Dooj 2022 Gift Ideas: बहन को गलती से भी गिफ्ट न करें ये चीजें, घर में छा जाएगी कंगाली

Bhai Dooj 2022 Gift Ideas: कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें उपहार स्वरूप देने से दरिद्रता आती है और रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता हैं। ऐसे में गिफ्ट देते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

नई दिल्ली। दिवाली के बाद देशभर में भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार भाई दूज को लेकर  कंफ्यूजन हैं। इस बार भाई-बहन के प्यार के प्रतीक का त्योहार भाई दूज 26 व 27 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहन भाई का टीका करती है और उसके अच्छे जीवन के लिए कामना करती है। वहीं भाई बहन को उपहार स्वरूप भेंट देता है। हालांकि बहन को क्या गिफ्ट करें, इस चीज को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है लेकिन आज हम आपको उन गिफ्ट के बारे में बताने वाले हैं जो गलती से भी अपनी बहन को न दें।

जूता-रुमाल

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें उपहार स्वरूप देने से दरिद्रता आती है और रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता हैं। ऐसे में गिफ्ट देते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कभी अपनी बहन को जूते और गिफ्ट नहीं देने चाहिए। कहा जाता है कि जूते और रुमाल देने  से बहन और भाई दोनों के जीवन में नकारात्मकता प्रवेश करती है। जूते देने से सामने वाला शख्स आर्थिक तंगी का भी शिकार हो सकता है। ऐसे में दोनों चीजें कभी गिफ्ट करने से बचें।

खाली फोटो फ्रेम

आजकल बहुत चलन है कि अगर कुछ न मिले तो फोटो फ्रेम दे दो। हालांकि फोटो फ्रेम गिफ्ट करना गलत नहीं है लेकिन कभी भी खाली फोटो फ्रेम गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। फोटो फ्रेम में किसी न किसी की फोटो जरूर लगी होनी चाहिए। इसके अलावा डूबते सूरज की तस्वीर वाली सिनरी लेने से भी परहेज करें।

चमड़े की वस्तु

शुभ मौकों पर चमड़े की वस्तुओं को भी अशुभ माना जाता है। किसी शुभ दिन पर चमड़े की वस्तुएं गिफ्ट करने से भी परहेज करना चाहिए। चमड़े का पर्स, बैग, बैल्ट या अन्य वस्तु  देने से बचे।

नुकीली चीज
उपहार स्वरूप कभी भी नुकीली चीज नहीं देनी चाहिए। माना जाता है कि नुकीली या धातु से बनी चीजें गिफ्ट करने से रिश्तों में दूरियां आती हैं।