newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

11 January Rashifal: वृषभ राशि वालों की बढ़ेगी आय, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

11 January Rashifal: आज 11 जनवरी, मंगलवार का दिन है। आज हम आपको बताएंगे आपके लिए कैसा रहेगा दिन, किस राशि के लोगों को बरतनी होगी सावधानी, किस राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन…

नई दिल्ली। आज 11 जनवरी, मंगलवार का दिन है। आज हम आपको बताएंगे आपके लिए कैसा रहेगा दिन, किस राशि के लोगों को बरतनी होगी सावधानी, किस राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन…

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होने पर निवेश पर ध्यान देंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने पर कुछ नया काम कर सकते हैं। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के जीवन में अच्छे मौके सामने आएंगे। इसका खुले दिल के साथ स्वागत करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आपकी किसी उच्च अधिकारी के साथ मुलाकात हो सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में थोड़ी निराशा बनी रहेगी। धैर्य के साथ अपना काम करते रहें, आपको फायदा जरूर होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक दिन व्यस्त रहेगा। परिवार के किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। मेहनत के मुताबिक सफलता न मिलने से थोड़े निराश रहेंगे। मनोरंजन के साथ टाइम बीतेगा। सेहत से जुड़े किसी मामले में समझौता ना करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक अगर आपके और आपके परिवार के बीच तनाव चल रहा है तो ऐसे में अपने परिवार वालों को जितना हो सके ज्यादा समय दें। नौकरी की तलाश में आज थोड़े परेशान रह सकते हैं। धैर्य रखेंं समय के साथ सब अच्छा होगा।।

तुला राशि

तुला राशि के जातक राजनीति से जुड़े मामलों की यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। मेहनत आज थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है। सेहत पर ध्यान दें। मसालेदार चीजों से परहेज करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक अनचाहे रिश्ते निभाने पड़ेंगे। गैर-जिम्मेदार लोगों के ज्यादा करीब जाने से बचें।अफवाहों पर भरोसा ना करें। आज किसी भी तरह के लेन-देन से बचें।

astro

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज आपकी आय में बढ़ोतरी के लिए नए मौके आपको मिल सकते हैं। हालांकि आपको इससे पैसा तो मिलेगा लेकिन आप जितना सोच रहे हैं उससे कम ही मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आपके लिए आज दिन खुशी भरा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के इंजीनियरों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। इस राशि की महिलाएं आज अपने पति को नए कपड़े दिला सकती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज दिन आराम भरा रहेगा। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है। जितना हो सके खुद को सकारात्मक रखें। आज आपको किसी तरह के कुछ खास फैसले लेने पड़ सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज आपको अपने पार्टनर के साथ बिना वजह के वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। इससे आपके रिश्तो में ही दूरियां आएंगी। अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।