newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: गलती से भी इन 7 चीजों पर न लगाएं पैर, वरना झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

Vastu Tips: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिनपर कभी भी पैर नहीं लगना चाहिए। अगर गलती से भी इसपर आपका पैर लग जाता है तो आपको तुरंत इसके लिए माफी मांग लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये चीजें…

नई दिल्ली। चाणक्य न सिर्फ एक बेहतर अर्थशास्त्र थे बल्कि नीतिशास्त्र के रूप में भी उन्हें महारथ हासिल थी। चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में जीवन से जुड़े हर पहलू के लिए कुछ नियम बताएं हैं। जो लोग चाणक्य के इन नियमों को अपने जीवन में अपनाते हैं वो हर क्षेत्र में सफल रहते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिनपर कभी भी पैर नहीं लगना चाहिए। अगर गलती से भी इसपर आपका पैर लग जाता है तो आपको तुरंत इसके लिए माफी मांग लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये चीजें…

chanakya niti

अग्नि- हिंदू धर्म में अग्नि को बहुत शुद्ध माना जाता है। चाणक्य की मानें तो अग्नि को देवता तुल्य माना जाता है। कोई भी शुभ काम करने के दौरान अग्नि को साक्षी मानकर वचन लिया जाता है। ऐसे में अगर गलती से भी अग्नि में आपका पैर लग जाता है तो आपको तुरंत माफी मांग लेनी चाहिए।

कुंवारी कन्या- चाणक्य नीति की मानें तो इंसान को भूलकर भी कुंवारी कन्या को पैर नहीं लगाना चाहिए। कुंवारी कन्या को देवी के समान माना जाता है। ऐसे में अगर गलती से भी कुंवारी कन्या पर आपका पैर लग जाए तो उनसे माफी मांग लें। ऐसा न करने पर आप संकट में भी फस सकते हैं।

आध्यात्मिक गुरु- हिन्दू धर्म के अनुसार गुरु यानी शिक्षक को माता-पिता से भी बढ़कर माना गया है। हमें गुरु का हमेशा से ही सम्मान और आदर करना चाहिए। हमेशा उनके पैरों को हमें छूना चाहिए। जो लोग गुरु का अपमान करते हैं उनका सर्वनाश होता है। कभी भी गुरु को पैर नहीं लगना चाहिए।

chanakya niti..

ब्राह्मण- हिंदू धर्म में ब्राह्मणों को भी सम्मान दिया जाता है। समाज में ब्राह्मण का दर्जा काफी ऊपर माना जाता है ऐसे में ब्राह्मणों को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। गलती से भी अगर आपका पैर ब्राह्मणों पर लग जाएं तो आपको उनसे क्षमा मांगनी चाहिए।

बड़े बुजुर्ग- हिंदू धर्म में हमेशा से ही बड़े-बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है। कहते हैं जिन लोगों पर बुजुर्गों का आर्शीवाद रहता है उस घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती। ऐसे में कभी भी बुजुर्गों को भी पैर न लगाएं।

शिशु- हिंदू धर्म के मुताबिक, शिशु यानी बच्चों को भी भगवान का ही रूप माना जाता है। ऐसे में बच्चों को भी पैर नहीं लगाना चाहिए। हो सके तो आप ही इनके पैरों का आर्शिवाद लें।

chanakya niti...

गाय- हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। गाय के साथ ही इसके दूध को बहुत शुद्ध माना गया है। गाय का गोबर उपले बनाने के काम आता है जिसे जलाकर खाना बनाया जाता है। ऐसे में कभी भी गाय पैर नहीं लगाना चाहिए। अगर गलती से भी आपका पैर गाय में लग जाए तो आपको तुरंत माफी मांग लेनी चाहिए।