newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chanakya Niti: गलती से भी न लगाए इन 5 चीजों पर पैर, आपके साथ ही कई पुश्तों तक लग जाता है दोष

Chanakya Niti: आज हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें चाणक्य ने भूलकर भी पैर न लगाने के लिए कहा है। चाणक्य ने बताया है कि इन 5 चीजों पर पैर लगाने से आपको तो पाप लगता है ही साथ ही आपकी कई पीढ़ियों को भी इसका दोष झेलना पड़ता है। तो चलिए बताते हैं आपको कौन सी हैं ये चीजें…

नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य को एक सफल राजनीतिज्ञ कहा जाता है। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर पहलू का जिक्र किया है। कहा जाता है कि अगर कोई चाणक्य की नीति शास्त्र का अनुसरण करें तो वो अपने जीवन में आने वाली हर परेशानी का हल निकाल सकता है। आज हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें चाणक्य ने भूलकर भी पैर न लगाने के लिए कहा है। चाणक्य ने बताया है कि इन 5 चीजों पर पैर लगाने से आपको तो पाप लगता है ही साथ ही आपकी कई पीढ़ियों को भी इसका दोष झेलना पड़ता है। तो चलिए बताते हैं आपको कौन सी हैं ये चीजें…

Chanakya Niti.

ये हैं वो पांच चीजें

आग- हिन्दू धर्म में आग को काफी पवित्र माना जाता है। शादी-विवाह के कार्यक्रम के अलावा कोई भी शुभ काम को अग्नि के बिना अधूरा माना जाता है। अग्नि के समझ ही वचन लिए जाते हैं। ऐसे में कभी भूलकर भी आपको इसे पैर नहीं लगाना चाहिए। अगर गलती से कभी आपका पैर अग्नि में लग भी जाता है तो आपको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

कुंवारी कन्याओं को पैर- कुंवारी कन्याओं को देवी समान माना जाता है। यही वजह है कि उन्हें गलती से भी पैर नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं जो लोग कुंवारी कन्याओं को पैर लगाते हैं तो इससे उनके साथ ही उनकी कई पीढ़ि पाप की भागीदार बनती है।

Chanakya Niti..

आध्यात्मिक गुरु- हिंदू धर्म में गुरु (शिक्षक) को माता-पिता से ऊंचा स्थान दिया गया है। कहा जाता है जो लोग अपने गुरु का आदर करते हैं वो हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं और  जो लोग अपने गुरु का अपमान करता है। उन्हें पैर लगाता है ऐसे लोगों का बुरा होना निश्चित होता है।

ब्राह्मण को न लगाएं पैर- हिंदू धर्म में ब्राह्मणों को भी खास स्थान दिया गया है। यही वजह है कि उन्हें कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। अगर गलती से कभी आपका पैर लग भी जाता है तो आपको तुरंत इसके लिए माफी मांग लेनी चाहिए।

Chanakya Niti...

गाय- हिन्दू धर्म में गाय को माता माना जाता है। उनकी पूजा भी की जाती है। कहते हैं जिन घरों में पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है तो वहां रहने वाले लोगों को कभी किसी तरह के संकट का सामना नहीं करना पड़ता। अगर गलती से भी आपका पैर गाय को लग जाता है तो तुरंत आपको हाथ जोड़कर अपना गलती के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।