newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhanteras Shopping Muhurat: इस खास मुहूर्त पर करें खरीदारी, खुद दौड़ी-दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी

Dhanteras Shopping Muhurat: वस्तुओं को खरीदने का भी सही मुहूर्त होता है। जैसे मां लक्ष्मी और कुबेर के पूजन का मुहूर्त होता है वैसे ही वस्तुएं खरीदने का भी सही मुहूर्त होता है। अगर आप वस्तुओं को शुभ मुहूर्त के वक्त खरीदेंगे तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर दोगुनी हो जाएगी।

नई दिल्ली। आज देशभर में धनतेरस की धूम है और लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। आज के दिन लोग झाड़ू, सोना-चांदी, बर्तन, धातु की वस्तुएं, नए कपड़े खरीद कर लाते हैं लेकिन क्या जानते हैं कि वस्तुओं को खरीदने का भी सही मुहूर्त होता है। जैसे मां लक्ष्मी और कुबेर के पूजन का मुहूर्त होता है वैसे ही वस्तुएं खरीदने का भी सही मुहूर्त होता है। अगर आप वस्तुओं को शुभ मुहूर्त के वक्त खरीदेंगे तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर दोगुनी हो जाएगी। इसलिए सही मुहूर्त का पता होना बहुत जरूरी है।तो चलिए पहले जानते हैं कि खरीदारी का सही समय क्या है।

ये है खरीदारी का शुभ मुहूर्त

अगर आप धनतेरस के दिन किसी भी समय शॉपिंग करने लगती हैं तो ये गलत हैं। इस बार आप सही मुहूर्त पर भी खरीदारी करें। इस बार खरीदारी का सही समय शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 10 बजकर 39 मिनट तक है। इसी दौरान आप सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू या कोई भी वस्तु खरीद सकती हैं। इस मुहूर्त में खरीदारी करने से मां लक्ष्मी खूब प्रसन्न होती हैं और धन वर्षा करती हैं।

क्या खरीदें…क्या न खरीदें

कुछ लोग कंफ्यूज रहते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना सबसे ज्यादा फलदायी होगा। इस दिन आप धनिया, पीतल के बर्तन,पकड़े और औषधि, मिट्टी के दीपक, सोने और चांदी के सिक्के, झाड़ू खरीद सकते हैं। वहीं कुछ लोग धनतेरस के दिन गलत चीजों का चयन करते हैं और उनके घर में द्ररिदता वास करने लगती है इसलिए गलती से भी कुछ चीजों का चुनाव न करें। इसमें लोहे के बर्तन या किसी भी तरह का लोहे का आइटम, चाकू और कांटेदार चम्मच खरीदने से बचे। इससे घर में संकट की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके अलावा कांच का सामान खरीदने से भी परहेज करना चाहिए। इससे घर में राहु का प्रभाव तेज हो जाता है।आज के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने और पहनने की गलती न करें। काला रंग हर पूजा पाठ में अशुभ माना जाता है।