नई दिल्ली। आज शुक्रवार का दिन है। ये दिन मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन अगर आप सच्चे मन से मां लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं आपको उनका आशीर्वाद मिलता है साथ ही आपकी पैसों से जुड़ी हर समस्या भी दूर होती है। जिन लोगों के जीवन में पैसों से जुड़ी समस्या है उनके लिए हम कुछ आसान उपाय लाए हैं जिससे आपकी ये परेशानी झट से दूर हो जाएगी।
कमलगट्टे की माला (Kamal Gatta Mala)
आपको इस दिन (शुक्रवार) कमलगट्टे की माला से लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस दिन ऋग्वेद श्री सूक्त का पाठ घी की आहुतियां देकर करना भी शुभ होता है। ये करने से घर में मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
लक्ष्मी पूजा में कौड़ी (kawadi) का महत्व
लक्ष्मी जी की पूजा में कौड़ियों का खास महत्व होता है। शुक्रवार के दिन 11 कौड़ियां गंगाजल से धोकर लक्ष्मी जी को अर्पित करें। इन कौड़ियों पर आपको हल्दी और कुमकुम का तिलक भी लगाना है। पूजा के बाद इन्हें अपनी तिजोरी में रख दे। ऐसा करने से आपकी पैसों से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती है साथ ही आय भी बढ़ती है।
हल्दी का उपाय (Turmeric Upay)
शुक्रवार के दिन आपको हल्दी से रंगे कपड़े के एक टुकड़े में एक मुट्ठी नागकेसर, हल्दी की गांठ, तांबे का एक सिक्का, एक मुट्ठी गेहूं, एक मुट्ठी साबुत नमक और तांबे की छोटी से चरण पादुकाएं बांधकर किचिन में टांग देना है। इससे आपको लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है साथ ही मां अन्नपूर्ण का भी आशीर्वाद मिलता है।
लक्ष्मी जी का व्रत (Lakshmi Ji Ka Vrat)
लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए आपको उनका व्रत भी रखना चाहिए। शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से मन में मौजूद परेशानियों का खात्मा होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
इस मंत्र से दूर करें गृह क्लेश
शुक्रवार की रात सोने से पहले पीतल के एक बर्तन में कपूर को गाय के घी में जलाएं। हर शुक्रवार इसे करें। इसके साथ ही इस मंत्र का एक माला जाप करें- ऊँ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै शां शीं शूं में शुभ कुरुं
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroom post इसकी पुष्टि नहीं करता है।