newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Guru Purnima 2023 Upay: अपनी राशि के अनुसार करें गुरु पूर्णिमा पर दान, धन की देवी मां लक्ष्मी बरसाएगी कृपा

Guru Purnima 2023 Upay: इस दिन अपने गुरु का आपको सम्मान पूर्वक धन्यवाद करना चाहिए। इसके अलावा कई ऐसी चीजें हैं जिनका अगर आप गुरु पूर्णिमा के दिन दान करते हैं तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आज हम आपको बताएंगे आपकी राशि के अनुसार आपको किन चीजों का दान करना है…

नई दिल्ली। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा कहलाती है। गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज 3 जुलाई 2023 को पूरे देशभर में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु की कृपा पाने के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस दिन अपने गुरु का आपको सम्मान पूर्वक धन्यवाद करना चाहिए। इसके अलावा कई ऐसी चीजें हैं जिनका अगर आप गुरु पूर्णिमा के दिन दान करते हैं तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आज हम आपको बताएंगे आपकी राशि के अनुसार आपको किन चीजों का दान करना है…

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर करें इन राशि के अनुसार चीजों का दान (Guru Purnima 2023 Upay)

मेष राशि

मेष राशि के जो लोग हैं वो आज गरीब-जरूरतमंद लोगों को लाल-नारंगी मिठाई, गुड़ और कपड़ों का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जो जातक हैं वो जरूरतमंदों को चीनी या चावल का दान करें। इसके अलावा आपको अपने घर में अखंड ज्योति भी जलानी चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जो जातक हैं वो आप किसी गाय को हरा चारा खिलाएं साथ ही जरूरतमंद लोगों को हरी मूंग की दाल भी दान में दें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जो जातक है वो गरीब-जरूरतमंद लोगों को दूध दान में दें। मंदिर में आपको चांदी का दान करने पर भी शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जो लोग हैं वो आज गेहूं का दान करें। इससे आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जो लोग हैं वो आज किसी ब्राह्मण को सम्मान पूर्वक भोजन कराएं। अगर संभव हो तो उन्हें दान-दक्षिणा भी दें।

तुला राशि

तुला राशि के जो जातकों को आज के दिन छोटी कन्याओं को खीर खिलाने से फायदा होगा। इससे आपको धन लाभ होगा साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा।

Guru Purnima

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जो जातक है वो आज के दिन बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं। इससे आपको फायदा होगा। आप गरीब-जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने-लिखने का सामान भी दे सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जो जातक हैं वो आज के दिन चीनी, घी और बेसन का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब-असहाय लोगों को कंबल का दान जरूर करना चाहिए। आप किसी को कपड़े भी दान में दे सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जो लोग हैं वो गुरु पूर्णिमा पर भोजन और कपड़े का दान करें। अगर आपको कोई जरूरतमंद नजर नहीं आ रहा तो आप वृद्धाश्रम में भी इन चीजों का दान कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोग आज बेसन का दान करें। इस दिन आप पीले रंग की खाने की चीज का भी दान कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।