newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

2 February 2022 Horoscope: गुप्त नवरात्रि के पहले दिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

2 February 2022 Horoscope: आज 2 फरवरी, बुधवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

नई दिल्ली। आज 2 फरवरी, बुधवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

मेष राशि

मेष राशि के जातक अगर राजनीति में रुचि ले रहे हैं तो आज आप ऐसा महसूस करेंगे कि बदलाव का समय आ गया है। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं, आज उन्हें मनचाहा घर मिल सकता है। आप की योग्यताएं आपके लिए नए मौके लेकर आएगी।

astrology

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। आपका मूड अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग जो बिजनेसमैन हैं उनको आज कोई फायदा हो सकता है। कोई डील आपके पक्ष में भी आ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक लोगों के कल्याण से जुड़े कार्यों में आप सहयोग देंगे। आज आपके विरोधियों को आप अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि भी होगी। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक किसी पुराने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको विरोधी या फिर किसी तरह की प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज आप सबसे आगे रहेंगे और हर प्रयास में सफल भी होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक दिन पहले से बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। सबका ध्यान आज आपकी बातों में रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए भी दिन बेहतर बना हुआ है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज आपको आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होगी। गुस्से और अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है।

तुला राशि 

तुला राशि के जातक निजी क्षेत्र में तरक्की का माहौल रहेगा। आज आप अपने क्षेत्र से बाहर आना चाहते हैं तो आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको धन लाभ हो सकता है। ऐसे में इस मौके का खूब लुफ्त उठाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक घर-परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। अगर आपका बच्चा परीक्षा में अच्छा काम नहीं कर पा रहा है तो उसको फटकारे नहीं बल्कि अगली बार बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करें। दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। आज आपको आराम करने का मौका कम मिलेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक किसी खास इंसान के साथ समय बिता सकते हैं। परिवार की जरूरत और सुविधाओं का खासा ध्यान रखें। जिद करने की बजाय आपको दृढ़ निश्चय रहना होगा। भाइयों का प्यार और सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज आपको बहुत जरूरी काम पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। सफलता पाने के लिए आपको दूसरों का भी मार्गदर्शन करना होगा। सफलता मिलेगी और करियर में भी वृद्धि होगी।

astro

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक धार्मिक कार्यों में दिन बीतेगा। भजन-कीर्तन में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। लव मेट्स के लिए दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आज ऑफिस में मशीनें खराब होने से परेशानी बढ़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आज ज्यादा से ज्यादा काम करने की कोशिश करें क्योंकि आपके हर काम आज पूरे होंगे। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं तो उनके खोने या चोरी होने की भी संभावना है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।