newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gupta Navratri 2021: गुप्त नवरात्री 12 फरवरी से शुरू, यहां जानें मुहूर्त और मंत्र

नवरात्री हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। जिसमें 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रुपों की पूजा की जाती हैं। वैसे तो साल में दो बार नवरात्री मनाई जाती है जिसके बारे में सभी जानते हैं लेकिन आपको बता दें नवरात्री साल में 4 बार आती है। जिसमें दो गुप्त नवरात्री (Gupta Navratri 2021) होती है। इसमें मां के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जो भी पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से मां को पूजता है उसपर मां अपना आशीर्वाद बनाए रखती है।

नई दिल्ली। नवरात्री हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। जिसमें 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैं। वैसे तो साल में दो बार नवरात्री मनाई जाती है जिसके बारे में सभी जानते हैं लेकिन आपको बता दें नवरात्री साल में 4 बार आती है। जिसमें दो गुप्त नवरात्री (Gupta Navratri 2021) होती है। इसमें मां के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जो भी पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से मां को पूजता है उसपर मां अपना आशीर्वाद बनाए रखती है।

गुप्त नवरात्री मुहूर्त

इस बार गुप्त नवरात्री 12 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस नवरात्री में भी घट स्थापना की जाती है और इसका समापन 21 फरवरी को होगा जिस दिन रविवार है।

क्यों खास है गुप्त नवरात्री

कहते हैं इस नवरात्री में आप तंत्र-मंत्र की सिद्दी प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान अघौरी और तांत्रिक आधी रात मां की पूजा करते हैं। इसमें मां की मूर्ति स्थापित कर लाल सिंदूर और चुनरी चढ़ा कर मां की उपासना करते हैं। वहीं इस नवरात्री में व्रत और पूजा को गुप्त रखा जाता है। जिससे अधिक लाभ मिलता है। वहीं, ये भी कहा जाता है कि इस दौरान विशेष पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। गुप्त नवरात्री में मां कालिका, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगुलामुखी, कमला देवी, मातंगी माता की पूजा की जाती है।

इस मंत्र का करें जप

”ऊँ दुं दुर्गाये नमः” का 108 बार जाप करने से लाभ मिलता है। साथ ही सरसों के तेल का दीपक और लाल फूल चढ़ाकर मंत्र का जाप करने से मत्रं सिद्द करने में मदद मिलती है। वहीं मां दुर्गा भी प्रसन्न होती हैं।