newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhanteras 2021:  धनतेरस पर जरूर घर लाएं ये 4 चीजें, सोने-चांदी से भी ज्यादा होती हैं शुभ

Dhanteras 2021: कहा जाता है कि अगर धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदे तो ये शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर झाड़ू खरीदकर घर लाते हैं तो इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

नई दिल्ली। दिवाली से पहले धनतेरस (Dhanteras 2021) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 2 नवंबर को पड़ रहा है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष तिथि को त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवन्तरी (Dhanvantri) की पूजा की जाती है। इस दौरान धनतेरस पर आप जरूर घर लाएं ये 5 चीजें, जो सोने-चांदी से भी ज्यादा शुभ होती हैं। धनतेरस के दिन खरीदने से साल भर धन की वर्षा होती है।

धनतेरस के दिन खरीदें झाड़ू

कहा जाता है कि अगर धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदे तो ये शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर झाड़ू खरीदकर घर लाते हैं तो इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा करने से घर के आर्थिक संकट दूर जाते हैं।

व्यवसाय से संबंधित खरीदें सामान

धनतेरस के दिन अगर आप अपने व्यवसाय से संबंधित कोई भी सामान खरीदते हैं तो ये काफी शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन इनकी पूजा भी की जाती है। व्यवसायियों को धनतेरस के दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट बना कर रखना चाहिए और इसकी भी पूजा करनी चाहिए।

धनतेरस के दिन खरीदें इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी खरीदने चाहिए। जैसे फ्रिज, ओवन, मोबाइल फोन, लैपटॉप इत्यादि। इन सामानों को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

धनतेरस के दिन खरीदें बर्तन

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। हालांकि ज्यादातर लोगों को ये पता नहीं होता कि किस धातु के बर्तन खरीदें। अगर आपको भी इसमें कोई संदेह है तो आप पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं और अपने घर की पूर्व दिशा में रखें।