newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज के दिन महिलाएं भूल कर भी ना करें ये 5 काम

Hartalika Teej 2021: इस व्रत को करवाचौथ के व्रत से भी ज्यादा कठिन माना जाता है क्योंकि इस व्रत को रखने वाली ज्यादातर महिलाएं पूरे दिन बिना पानी की एक बूंद पिए ही रहती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को निर्जला ही रखते हैं इस दिन कुछ खाया पिया नहीं जाता।

नई दिल्ली। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज या हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। यह त्यौहार व्रत के रूप में लगभग पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है जिसमें विवाहित महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। इस व्रत को करवाचौथ के व्रत से भी ज्यादा कठिन माना जाता है क्योंकि इस व्रत को रखने वाली ज्यादातर महिलाएं पूरे दिन बिना पानी की एक बूंद पिए ही रहती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को निर्जला ही रखते हैं इस दिन कुछ खाया पिया नहीं जाता।

हरियाली तीज के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 काम

• इस दिन महिलाओं को क्रोध नहीं करना चाहिए। मन में गुस्सेल को शां करने के लिए महिलाएं हाथों में मेंहदी लगाती है क्योंंकि यह उनके दिमाग को शांत रखने में मदद करती है।
• व्रत के दिन पूरी रात जाग कर पूजा करनी चाहिए। मान्यगता है कि यदि व्रत रखने वाली महिला रात में सो जाती है तो वह अगले जन्मी में अजगर के रूप में जन्मव लेती है।
• यदि इस दिन व्रत रखने वाली महिला गलती से भी कुछ खा या पी ले तो वह अगले जन्म में वानर बन जाती है। इसलिए इस दिन निर्जल रहना चाहिए।
• वे लड़कियां या महिलाएं इस दिन व्रत नहीं रखती वे अगले जन्म में मछली बन जाती हैं। और यदि गलती से भी वे मांस मछली का सेवन कर लें तो उन्हें कठोर श्राप मिलता है।
• हरतालिका व्रत का महत्वी जानते हुए भी यदि कोई लड़की या सुहागन जान कर दूध पी ले तो वह अगले जन्म में सर्प योनि में जन्मभ लेती है।