newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: अगर दांपत्य जीवन में लाना चाहते हैं मधुरता तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दूर रहेंगे गृह-क्लेश

Vastu Tips: यदि आप अपने घर में वास्तु में दिए नियमों के हिसाब से सामान व्यवस्थित करते हैं तो जीवन में प्रेम बना रहता है। तो आइये आपको बताते हैं कि सुखी दांपत्य जीवन की नींव को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं…

नई दिल्ली। घर की साज-सज्जा में वास्तुशास्त्र का बहुत महत्व है। घर में वास्तु के हिसाब से सजावट की गई हो तो घर सुखी और समृद्ध होता है। आज हम आपको दापंत्य जीवन में सुख और प्रगाढ़ता लाने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। यदि आप अपने घर में वास्तु में दिए नियमों के हिसाब से सामान व्यवस्थित करते हैं तो जीवन में प्रेम बना रहता है। तो आइये आपको बताते हैं कि सुखी दांपत्य जीवन की नींव को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं…

Use the mirror (mirror) according to Vaastu

1. वास्तु के अनुसार बेडरूम में आईना वर्जित, यदि है भी तो सोते समय उसे ढककर ही सोएं।

2.बेडरूम में लोहे के फर्नीचर नहीं होने चाहिए, साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इन फर्नीचरों का आकार धनुषाकार, अर्धचंद्राकार या वृत्ताकार नहीं होना चाहिए, हों भी तो सिर्फ लकड़ी के ही हों, अन्यथा दंपत्ति का स्वास्थ्य खराब रहता है।

3.कमरे में लाईट बहुत तेज रोशनी वाली नहीं होनी चाहिए और उसे ऐसे लगाना चाहिए कि पलंग पर सीधा प्रकाश न पड़े। प्रकाश हमेशा पीछे या बाईं ओर से आना चाहिए।

4.बेडरूम के दरवाजे के एकदम नजदीक पलंग नहीं डालना चाहिए, अन्यथा मन में अशांति और व्याकुलता बनी रहेगी।

5.अटैच्ड टॉयलट बेडरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए। ऐसा न होने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पलंग के नीचे कबाड़ या कचरा जैसे सामान कभी गलती से भी न रखें।

6.दीवारों पर कभी भी सफेद या लाल रंग की पुताई नहीं करानी चाहिए। गहरे रंगों से भी बचें। इसकी जगह हल्के रंगों का प्रयोग करें। हरा, गुलाबी या आसमानी रंग  कमरे में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। इन रंगों का प्रयोग आपसी मतभेदों को कम करने में भी सहायक है। इनका प्रयोग पर्दे और बेडशीट में भी कर सकते हैं।

7.अपराध, यातना, अशान्ति आदि के चित्रों को कमरे में नहीं लगाना चाहिए। पति-पत्नि के विवाह की तस्वीर कमरे में रखने से आपसी प्रेम में वृद्धि होती है।

8.अपने बेडरूम में हर किसी को नहीं ले जाना चाहिए, मेहमानों और दोस्तों को ड्राइंग रूम में ही बैठाएं। इससे नकारात्मक उर्जा का स्तर बढ़ता है, जिससे आपस में लड़ाई की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

9.सोते समय सिरहाने पर बांसुरी रखने से मानसिक तनाव नहीं होता और संबंधों में प्रगाढ़ता भी बढ़ती है। वैवाहिक रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उत्तर दिशा में नाचते हुए मोर या राधा-कृष्ण की आलिंगनवद्ध पेंटिंग लगाना काफी शुभ होता है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जोड़ों को श्री कृष्ण के बालरूप या गाय-बछड़े की तस्वीर बेडरूम में लगानी चाहिए।

10.आपसी प्रेम में वृद्धि और बेडरूम की खूबसूरती के लिए बेडरूम में मनी प्लांट्स भी लगाए जा सकते हैं,  इससे पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आती हैं।

11.हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए, ताकि पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के अनुसार गहरी नींद प्राप्त कर सकें, साथ ही आपकी उम्र भी लंबी हो। आरामदायक व भरपूर नींद से दांपत्य जीवन अधिक सुखमय होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।