newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips: बहुत शुभ होता है घर में बांस का पौधा लगाना, लेकिन इस जरा सी गलती से पूरे वंश का हो सकता है भारी नुकसान

Astro Tips: बांस के पौधे को घर में रखने से घर में सुख-समृद्धि और वहां रहने वाले लोगों के जीवन में सफलता आती है। लेकिन इसका उपयोग बहुत ध्यान से करना चाहिए आपकी एक गलती पूरे वंश को नुकसान पहुंचा सकती है।

नई दिल्ली। सनातन धर्म में बांस के पेड़ और उसकी लकड़ी को बहुत शुभ माना जाता है। वास्‍तु शास्‍त्र और ज्‍योतिष में भी इसका बहुत महत्व है। बांस के पौधे को घर में रखने से घर में सुख-समृद्धि और वहां रहने वाले लोगों के जीवन में सफलता आती है। लेकिन इसका उपयोग बहुत ध्यान से करना चाहिए आपकी एक गलती पूरे वंश को नुकसान पहुंचा सकती है। आइये आपको बताते हैं ऐसी कौन सी गलती है जिसे आपको पितृ दोष लग सकता है। हिंदू धर्म, ज्योतिष शास्‍त्र और वास्‍तु शास्‍त्र में बांस को जलाना वर्जित है। यहां तक कि पूजा-पाठ में अगरबत्‍ती भी नहीं जलाना चाहिए, क्‍योंकि इसमें बांस की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। पूजा के लिए हमेशा धूपबत्ती का ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि अर्थी में उपयोग होने वाले बांस को भी चिता में नहीं जलाया जाता है। चिता जलाने के लिए दूसरे पेड़ों की लकड़ी का उपयोग किया जाता है।

क्यों नहीं जलाना चाहिए बांस

1.कानों को मधुरता प्रदान करने वाली बांसुरी बांस से बनती है और बांसुरी भगवान कृष्ण को अतिप्रिय है, इसलिए बांस को जलाना अशुभ माना जाता है। लिहाजा बांस को कभी नहीं जलाना चाहिए।

2.हिंदू धर्म में होने वाले शुभ संस्कारो शादी, जनेऊ, मुण्डन आदि में बांस की पूजा की जाती है। बांस से मण्डप का निर्माण किया जाता है। इसके अलावा इसे वंश बेल की वृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। बांस का प्रयोग शुभ कामों में होने के कारण इसे जलाना वर्जित होता है। इसे जलाना वंश वृद्धि में बाधक हो सकता है।

3.इसके अलावा बांस का पौधा अपने आसपास की नकारात्‍मकता को भी दूर करता है। इससे उसके चारो ओर सुख-समृद्धि आती है, इसलिए बांस को कभी भी नहीं जलाना चाहिए।

4.वैज्ञानिक रूप से भी बांस को जलाने के बहुत नुकसान हैं। बांस में लेड और हेवी मेटल काफी मात्रा में पाई जाती है। लेड जलने पर लेड ऑक्साइड का निर्माण करता है, जो कि पर्यावरण के लिए बहुत ही जहरीला पदार्थ है। ये एक खतरनाक नीरो टॉक्सिक है। वहीं, हेवी मेटल के जलने पर वो ऑक्साइड बनाते हैं। ऐसे में बांस को जलाना पर्यावरण को भयंकर नुकसान पहुंचाना है।