newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holika Dahan 2023: होलिका दहन की पूजा करने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Holika Dahan 2023: इस दिन गन्ने को लेकर जाते है और वहां होलिका दहन के चारों तरफ परिक्रमा करते है कहते है इससे हमारे शरीर के सारे रोग भी खत्म हो जाते है। होलिका दहन करते समय हमें कई बातों का ध्यान देना चाहिए हमें किसी भी प्रकार की कोई भी गलती करने से बचना चाहिए। चलिए हम आपको बताते है इस दिन क्या काम करने से बचना चाहिए।

नई दिल्ली। होली का त्योहार आने वाला है इस बार होली 7 और 8 मार्च को मनाई जाएगी। होली में होलिका दहन जो कि 7 मार्च को है इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। होली के त्योहार में लोग पूजा भी करते है कहते है इस दिन सारी बुरी चीजों का नाश होता है। इस दिन बुराई पर सच्चाई की जीत होती है। इस दिन आपके शरीर के सारे रोग भी खत्म हो जाते है। होलिका दहन वाले दिन महिलाएं सुबह पूजा करती है और पुरुष रात में पूजा करने जाते है वह इस दिन गन्ने को लेकर जाते है और वहां होलिका दहन के चारों तरफ परिक्रमा करते है कहते है इससे हमारे शरीर के सारे रोग भी खत्म हो जाते है। होलिका दहन करते समय हमें कई बातों का ध्यान देना चाहिए हमें किसी भी प्रकार की कोई भी गलती करने से बचना चाहिए। चलिए हम आपको बताते है इस दिन क्या काम करने से बचना चाहिए।

होलिका दहन में विशेष सामाग्री

होलिका दहन वाले दिन हर चौराहे पर आपको गोबर और लकड़ियों से होलिका बनाई जाती है जिसकी होलिका दहन वाले दिन महिलाएं पूजा करती है। इस दिन कच्चा सूत, जल का लोटा, गुलाल, गोबर की बनी बल्लियां, रोली, हल्दी, चावल, साबुत मूंग और फूलों की माला से पूजा की जाती है। महिलाएं इस दिन सुबह के समय जाकर पूजा करती है और घर-परिवार के लिए अच्छाई के लिए कामना करती है, साथ ही परिक्रमा भी करती है। हमें पूजा करते समय इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

  1. होलिका दहन की पूजा से पहले अपने घर की साफ- सफाई कर लें।
  2. इस पूजा के पहले भगवान गणेश, हनुमान जी और मां शीतला की अराधना करना ना भूलें।
  3. होलिका दहन की पूजा करते समय घी का दीपक, जौ, चावल, रोली आदि चढ़ाना ना भूलें।
  4. होलिका दहन के बाद ठंडा पानी का इस्तेमाल अवश्य करें।
  5. इस पूजा के वक्त मन में अच्छे विचारों को लाए कुछ भी बुरा ना सोचें।