newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kharmas 2021: आज से लग रहा खरमास, जानें महत्व

Kharmas 2021: खरमास (Kharmas 2021) आज यानी 14 मार्च से लग गया है। इस दौरान एक माह तक शुभ और मांगलिक कार्यों नहीं किए जाते। हिंदू धर्म में खरमास का अलग ही महत्व है।

नई दिल्ली। खरमास (Kharmas 2021) आज यानी 14 मार्च से लग गया है। इस दौरान एक माह तक शुभ और मांगलिक कार्यों नहीं किए जाते। हिंदू धर्म में खरमास का अलग ही महत्व है। सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास लगता है। इस माह में सभी मांगलिक कार्यों और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। एक माह तक कोई भी शुभ कार्य निषेध है। साथ ही इस माह में कुछ नियम भी होते हैं। अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति को सूर्यदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

खरमास महत्व

खरमास के माह में भगवान विष्णु और कृष्ण भगवान की पूजा की जाती है, जिससे विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस माह में उनका स्मरण जरूर करना चाहिए। साथ ही इस माह में पवित्र नदी में स्नान चाहिए, ये भी काफी शुभ माना जाता है। पवित्र नदी में स्नान करने से पापों और रोगों से मुक्ति मिलती है।

वहीं, इस माह में धार्मिक यात्रा पर जानें का काफी महत्व है। इसलिए इस माह में धार्मिक यात्रा पर भी जाना चाहिए। इस माह में दान-पुण्य भी करना चाहिए और साधु-संतों की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ होता है। साथ ही इससे सौभाग्य आता है।

खरमास में वर्जित कार्य

इस माह में शादि, गृह प्रवेश, जनेऊ जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। खरमास खत्म होने के बाद ही आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। साथ ही इस माह में मांस और मदिरा का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इनका सेवन करने से जिंदगी में परेशानियां आने लगती हैं।