newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kharmas 2021: खरमास आज से शुरू, एक महीने तक नहीं होगा कोई भी शुभ काम

Kharmas 2021: देश में आज से खरमास (Kharmas 2021) लग गया है। ये 14 मार्च, दिन रविवार से शुरू हो गया है। सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास लगता है। इस माह में सभी मांगलिक कार्यों और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

नई दिल्ली। देश में आज से खरमास (Kharmas 2021) लग गया है। ये 14 मार्च, दिन रविवार से शुरू हो गया है। सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास लगता है। इस माह में सभी मांगलिक कार्यों और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। एक माह तक कोई भी शुभ कार्य निषेध है। साथ ही इस माह में कुछ नियम भी होते हैं। अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति को सूर्यदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस लेख में हम आपको खरमास के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

खरमास में न करें ये 5 काम

— खरमास के दौरान शादी, गृह प्रवेश, भूमि पूजन, मुंडन आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। ऐसा करने से अशुभ फल प्राप्त होता है।

— खरमास के दौरान चारपाई या बेड पर नहीं सोना चाहिए।

— खरमास के दौरान पत्तल पर भोजन करना काफी शुभ माना जाता है।

— खरमास के दौरान झूठ नहीं बोलना चाहिए और लड़ाई-झगड़ा भी नहीं करना चाहिए।

— खरमास में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

खरमास में करें ये 5 काम

— खरमास के दौरान सूर्यदेव की पूजा करनी चाहिए। इससे सूर्य देव की कृपा बरसती है।

— खरमास के दौरान विष्णु जी की पूजा की जानी चाहिए, जो काफी शुभ होती है।

— खरमास के दौरान सेवा का अधिक महत्व है। गरीब ब्राह्मण, गुरु, गाय और साधुओं की सेवा करनी चाहिए साथ ही दान-पूण्य करना चाहिए।

— खरमास में सुबह जल्दी उठ कर भगवान की अराधना करनी चाहिए और सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

— खरमास के दौरान तुलसी की पूजा करनी चाहिए। शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए।