newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandra Grahan 2021 : जानें कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण और इसका समय

Chandra Grahan 2021 : साल 2021 का आखिरी चंद्र आज लग रहा है। इसे 580 सालों का सबसे बड़ा आंशिक चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। हिन्दु धर्म में चन्द्रग्रहण एक धार्मिक घटना है जिसका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है।

नई दिल्ली। साल 2021 का आखिरी चंद्र आज लग रहा है। इसे 580 सालों का सबसे बड़ा आंशिक चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। हिन्दु धर्म में चन्द्रग्रहण एक धार्मिक घटना है जिसका धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। जो चन्द्रग्रहण नग्न आंखों से स्पष्ट दृष्टिगत न हो तो उस चन्द्रग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होता है। इस ग्रहण का असर कई राशियों पर पड़ने वाला है। ऐसे में आपको भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए। जिससे चंद्र ग्रहण का असर कम होगा साथ ही लाभ भी मिलेगा।

lunar eclipse

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

ये चन्द्र ग्रहण अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया के पूर्वी भागों में, उत्तरी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका से दिखाई देगा। ये चन्द्र ग्रहण भारत के पूर्वी भागों से, नेपाल, मॉरीशस और सिंगापुर से दिखाई देगा। भारत से, केवल उपच्छाया चन्द्र ग्रहण ही दर्शनीय होगा जिसका वैदिक ज्योतिष में कोई महत्व नहीं है। अतः लोगो को चन्द्र ग्रहण के दौरान किये जाने वाले नियम और अनुष्ठानों का पालन करने की आवश्यकता नहीं है।

lunar eclipse

चंद्र ग्रहण का समय

भारत में चंद्र ग्रहण 19 अक्टूबर 2021 को लगेगा। सुबह 11:34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो शाम 05:33 मिनट पर खत्‍म होगा।