newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान को लगाए खीर का भोग

Kartik Purnima 2021: कार्तिक मास (Kartik month) काफी पुण्य प्रदान करने वाला माह माना जाता है। इस माह की पूर्णिमा भी खास पुण्य प्रदान करती है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष तिथि को कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) मनाई जाती है।

नई दिल्ली। कार्तिक मास (Kartik month) काफी पुण्य प्रदान करने वाला माह माना जाता है। इस माह की पूर्णिमा भी खास पुण्य प्रदान करती है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष तिथि को कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) मनाई जाती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर (शुक्रवार) को पड़ रही है। इस दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाया जाता है। इस दिन खीर बनाने और उसका भोग लगाने का खास महत्व है।

kartik purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर खीर का भोग

कार्तिक पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी-नारायण को खीर का भोग लगाया जाता है। ज्यादातर लोगों के घर में खीर का भोग खास मौके पर ही लगाया जाता है। ऐसे में आप आज भगवान को खीर का भोग लगा सकते हैं।

Kartik Purnima, in Lucknow

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार, नवम्बर 19, 2021 को
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 18, 2021 को 12:00 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – नवम्बर 19, 2021 को 02:26 पी एम बजे

पूर्णिमा के दिन दान का विशेष महत्व

पूर्णिमा के दिन दान का खास महत्व होता है। इस दिन हर किसी को अपनी इच्छानुसार दान करें। मान्यता है कि इस दिन चावल का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है।