newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Janmashtami 2021: जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को अर्पित करें ये चीजें, सुख-संपत्ति की होगी प्राप्ति

Janmashtami 2021: पूरे देश में आज बड़ी धूमधाम से जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) की पूजा करते हैं। श्रीकृष्ण के मंदिरों में भी आज बड़े पैमाने पर जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

नई दिल्ली। पूरे देश में आज बड़ी धूमधाम से जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna) की पूजा करते हैं। श्रीकृष्ण के मंदिरों में भी आज बड़े पैमाने पर जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आज श्री कृष्ण के लिए व्रत करने का भी विधान है। आज सोमवार रात ठीक 12 बजे बाल गोपाल का जन्म होगा। अगर आज के दिन आप अपने घर में सुख-संपत्ति की प्राप्ति चाहते हैं तो आज के दिन श्रीकृष्ण को नीचे बताई गई चीजें अर्पित करें।

krishna

— भगवान श्री कृष्ण को माखन अति प्रिय है। इसलिए जन्माष्टमी के खास मौके पर माखन मिश्री का भोज जरूर लगाएं।

— इस दिन भगवान को चावल की खीर का भोग लगाया है। लेकिन आपको बता दें कि भगवान श्री कृष्ण को मखाने की खीर ज्यादा पसंद है।

— श्री कृष्‍ण को तुलसी जरूर अर्पित करनी चाहिए, क्योंकि तुलसी उनकी पत्नी है। इसलिए उन्हें तुलसी अर्पित करने से इससे सभी तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है।

— भगवान श्रीकृष्‍ण को शंख में दूध डालकर स्नान कराया जाए तो मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।

— भगवान श्रीकृष्ण को दूध के साथ-साथ पंचामृत भी जरूर चढ़ाएं।

जन्माष्टमी का शुभ समय

जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल की पूजा का मुहूर्त सोमवार रात 11:59 बजे से शुरू होकर रात 12:44 मिनट तक रहेगा। जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत सुबह 6 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा हर्षण योग सुबह 7 बजकर 48 मिनट से शुरू होगा। सुबह 6 बजकर 39 मिनट से 31 अगस्त को सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।