newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

17 January Horoscope: सोमवार के दिन इस राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए आपके लिए क्या है खास

17 January Horoscope: मीन राशि के जातक आत्मविश्वास में आज कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के रास्ते पक्के होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

नई दिल्ली। 17 जनवरी को सोमवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में आप पर ज्यादा जिम्मेदारी आ सकती हैं। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक नौकरी में परिवर्तन की संभावना नजर आ रही है। परिवार से दूर कहीं जाना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। घर-परिवार से जुड़ी कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। मन अशांत रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज आपमें आत्मविश्वास कि कमी रहेगी। नौकरी में अपने सीनियर्स के साथ वाद-विवाद से बचें। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। तनाव से बचने की जरूरत है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज मन परेशान रहेगा। शिक्षा से जुड़े काम पर ध्यान देंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लंबे समय से आ रही कई परेशानियां खत्म होंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आज आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी महिला से आपको पैसों की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

astro

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। परिवार से जुड़ी समस्याएं बढ़ेंगी। नौकरी में तरक्की के रास्ते बनेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातक अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचें। नौकरी में काम पहले के मुताबिक थोड़ा बढ़ सकता है। गुस्से से बचने की जरूरत है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। तनाव लेने से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक बातचीत करते समय संतुलन बनाए रखें। कारोबार में ध्यान देने की जरूरत है। थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों की सहायता से आपको कारोबार में तरक्की हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी पुराने दोस्तों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है। कहीं रुका हुआ पैसा आपको आज मिल सकता है। फालतू के खर्चों से बचने की जरूरत है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक परिवार से जुड़ी किसी समस्या से परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गुस्से से बचने की जरूरत है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक बातचीत करते समय संतुलन बनाए। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में कोई पूजा-पाठ का काम हो सकता है। कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको फायदा होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आत्मविश्वास में आज कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के रास्ते पक्के होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।