newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Relationship: बार-बार पड़ते हैं प्यार में, इन राशियों के लोगों का रिश्ता नहीं होता टिकाऊ

Relationship: कुछ लोगों के रिश्तों की उम्र ज्यादा लंबी नहीं चल पाती है। इसकी वजह किसी तरह का मनमुटाव या गलतफहमी हो सकती है। लेकिन रिश्तों की उम्र घटने की एक और वजह हो सकती है, वो ये कि कुछ लोग एक रिश्ते में ज्यादा दिन तक बंधकर रहना पसंद नहीं करते हैं।

नई दिल्ली। इंसान एक सामाजिक प्राणी है। उसे सुखपूर्वक जीवन बिताने के लिए हमेशा से ही अपने आस-पास लोगों की जरूरत रही है। प्यार और सहयोग की लालसा में मनुष्य अपने पसंद के लोगों के साथ लंबे समय तक रहने लगा, जो प्राचीन काल में घुमक्कड़ी का जीवन व्यतीत करता था। धीरे-धीरे समय बदला और ये आपसी संबंध रिश्तों में बदल गया। कुछ लोगों के सभी रिश्तों में ताउम्र मिठास और प्रेम बना रहता है। लेकिन, कुछ लोगों के रिश्तों की उम्र ज्यादा लंबी नहीं चल पाती है। इसकी वजह किसी तरह का मनमुटाव या गलतफहमी हो सकती है। लेकिन रिश्तों की उम्र घटने की एक और वजह हो सकती है, वो ये कि कुछ लोग एक रिश्ते में ज्यादा दिन तक बंधकर रहना पसंद नहीं करते हैं। ये उनकी गलती नहीं होती है ये सब राशि का किया धरा है। कुछ राशि के लोग हैं, जो ऐसा करते हैं, तो कौन सी राशियों के लोग हैं, जो बार-बार प्यार में पड़ते हैं। लेकिन हर बार ये रिश्ता उनके लिए मुसीबत बन जाता है और वो उसे छोड़ कर किसी दूसरे रिश्ते की ओर बढ़ जाते हैं।

मेष राशि

इस राशि के लोग थोड़े गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाने वाले ये लोग गुस्से में कभी भी किसी को कुछ भी कह देते हैं। हालांकि, ये काफी समझदार भी होते हैं। मेष राशि वालों को जब लगने लगता है कि इनकी लव लाइफ में खटास आ गई है और ज्यादा दिनों तक ये रिश्ता नहीं चल सकता तो धीरे धीरे ये लोग रिश्ते से बाहर निकलने की कोशिश में लग जाते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग किसी टूट रहे रिश्ते को खत्म करने से पहले उसे सुधारने की कोशिश करते हैं, लेकिन, इस बात का एहसास होते ही कि अब बात हाथ से निकल रही है तो रिलेशनशिप खत्म करने में ये लोग ज्यादा समय नहीं लगाते। ये बात और है कि ये लोग अपने पार्टनर को जल्दी भूल नहीं पाते।

तुला राशि

छोटी छोटी बातों का बुरा मान जाने वाले इन लोगों को अपने पार्टनर से काफी उम्मीदें होती हैं। ये काफी इमोशनल स्वभाव के होते हैं। अपने नेचर की वजह से ही ये लोग किसी के साथ ज्यादा दिन तक रिलेशनशिप में नहीं रह पाते हैं।

कुंभ राशि

ये लोग किसी रिश्ते में बंधकर नहीं रह सकते। इसलिए इनके कई लोगों के साथ अफेयर होते हैं। जितनी जल्दी ये नए रिश्ते में जाते हैं उतनी ही जल्दी इनका ब्रेकअप भी हो जाता है। उसी के साथ अपना रिश्ता निभा पाते हैं, जो इन्हें पूरी आजादी देता है।