newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pradosh Vrat 2021: प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Pradosh Vrat 2021: प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2021) आज यानी 10 मार्च को मनाया जा रहा है। दक्षिण भारत में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इसे प्रदोषम के नाम से भी जाना जाता है।

नई दिल्ली। प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2021) आज यानी 10 मार्च को मनाया जा रहा है। दक्षिण भारत में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इसे प्रदोषम के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जो चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमें से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। इस बार व्रत बुधवार को पड़ रहा है, ऐसे में इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जा रहा है।

maha-shivratri-2020

हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि बुध प्रदोष व्रत करने से बच्चों की बुद्धि तेज होती है। इसके अलावा संतान निरोगी रहती है और उनका जीवन सुखमय होता है।

प्रदोष व्रत मुहूर्त

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त 10 मार्च को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगा। जो अगले दिन 11 मार्च 2021 को 02 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष व्रत में ऐसे करें पूजा

इस दिन जल्दी उठकर स्नानादि करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। उन्हें चंदन, फूल, अक्षत, रोली और धूप आदि चढ़ाएं। माता पावर्ती को लाल चुनरी और सुहाग का सामान चढ़ाएं। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव की चालिसा और आरती का भी जाप करना चाहिए।