newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pradosh Vrat 2021: शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Pradosh Vrat 2021: हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत करने से जीवन में किसी प्रकार का अभाव नहीं रहता साथ ही दाम्पत्य जीवन में होने वाले क्लेश दूर हो जाता है।

नई दिल्ली। प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2021) आज यानी 20 अगस्त को मनाया जा रहा है। वैसे तो इस दिन का काफी महत्व है लेकिन सावन (Sawan 2021) में पड़ने की वजह से इसका महत्व अधिक बढ़ गया है। आज शुक्रवार है, इसिलए ये शुक्र प्रदोष कहलाएगा। ये व्रत भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जो भी भक्त इस दिन शिव शंभू का व्रत करते हैं तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ये व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमें से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत करने से जीवन में किसी प्रकार का अभाव नहीं रहता साथ ही दाम्पत्य जीवन में होने वाले क्लेश दूर हो जाता है।

प्रदोष व्रत मुहूर्त

प्रारम्भ – 10:54 पी एम, अगस्त 19

समाप्त – 08:50 पी एम, अगस्त 20

प्रदोष व्रत में ऐसे करें पूजा

इस दिन जल्दी उठकर स्नानादि करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। उन्हें चंदन, फूल, अक्षत, रोली और धूप आदि चढ़ाएं। माता पावर्ती को लाल चुनरी और सुहाग का सामान चढ़ाएं। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव की चालिसा और आरती का भी जाप करना चाहिए।