newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

August 2022 Vrat Tyohar: त्योहारों से भरा है अगस्त का पूरा महीना, जानिए किस दिन पड़ेगा कौन सा पर्व?

August 2022 Vrat Tyohar: अगस्त महीने की सबसे खास बात ये है कि विवाहित लड़कियों को अपने मायके आने का मौका मिलता है और यहां अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। तो इस माह कौन सा व्रत किस तिथि को पड़ेगा आइए जानते हैं…

नई दिल्ली। सनातन धर्म में पूरे साल कोई न कोई व्रत या त्योहार मनाया जाता है। इस लिहाज से अगस्त का महीना बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ते हैं। साल 1947 में देश को ब्रिटिश शासन से मिली आजादी के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा रक्षाबंधन, तीज और जन्माष्टमी जैसे मुख्य त्योहार भी इसी महीने में पड़ते हैं। इस बार अगस्त महीने की शूरुआत में ही विशेष पर्व नागपंचमी और तीज मनाया जाएगा। इसके बाद, रक्षा बंधन, ओणम, मासिक शिवरात्रि, जन्माष्टमी के अलावा भी अगस्त में महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे। अगस्त महीने के अंत में श्रावणी पूर्णिमा पड़ेगी और इसी दौरान भाद्रपद माह की शुरूआत भी होगी। अगस्त में ही दो एकादशी, श्रावण पुत्रदा एकादशी और अजा एकादशी भी पड़ेंगे। अगस्त महीने की सबसे खास बात ये है कि विवाहित लड़कियों को अपने मायके आने का मौका मिलता है और यहां अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। तो इस माह कौन सा व्रत किस तिथि को पड़ेगा आइए जानते हैं…

2 अगस्त (मंगलवार)- नाग पंचमी

8 अगस्त (सोमवार)- श्रावण पुत्रदा एकादशी

9 अगस्त (मंगलवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल)

11 अगस्त (गुरुवार)- रक्षा बंधन

12 अगस्त (शुक्रवार)- श्रावण पूर्णिमा व्रत

14 अगस्त (रविवार)- कजरी तीज

15 अगस्त (सोमवार)- संकष्टी चतुर्थी

17 अगस्त (बुधवार)- सिंह संक्रांति

19 अगस्त (शुक्रवार)- जन्माष्टमी

23 अगस्त (मंगलवार)- अजा एकादशी

24 अगस्त (बुधवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)

25 अगस्त (गुरुवार)- मासिक शिवरात्रि

27 अगस्त (शनिवार)- भाद्रपद अमावस्या

30 अगस्त (मंगलवार)- हरतालिका तीज

31 अगस्त (बुधवार)- गणेश चतुर्थी