newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Monthly durgashtami 2021: आज है मासिक दुर्गाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Monthly durgashtami 2021: आज मासिक दुर्गाष्टमी (Monthly durgashtami 2021) है। हर माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है और व्रत भी किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के भक्त पूरे दिन का व्रत किया जाता है।

नई दिल्ली। आज मासिक दुर्गाष्टमी (Monthly durgashtami 2021) है। हर माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है और व्रत भी किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा के भक्त पूरे दिन का व्रत किया जाता है। मान्यता है कि जो लोग आज के दिन व्रत करते हैं और मां दुर्गा की पूजा करते हैं उन्हें धन-समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस दिन मां दुर्गा की आरती और भजन जरूर किया जाता है। हम माह दुर्गाष्टमी आती है लेकिन मुख्य दुर्गाष्टमी शारदीय नवरात्रि के दौरान आती है। जिसे महाष्टमी भी कहा जाती है।

durga

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

मासिक दुर्गाष्टमी की शुरुआत 19 फरवरी को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 20 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक होगा।

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि

— मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह-सुबह स्नान करें।

— इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें।

— लाल रंग का तिलक लगाकर तांबे के पात्र से सूर्य देवता को अर्ध्य दें।

— इसके बाद मां दुर्गा की मूर्ति या फोटो चन्दन की चौकी पर रखना चाहिए।

durga 3

— इसके बाद मां की मूर्ति पर लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर धूप और दीप जलाना चाहिए।

— इसके साथ ही मां को 16 श्रृंगार का सामान भी चढ़ाना चाहिए।

— इसके बाद मां दुर्गा की ज्योति जलाकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय दुर्गा सप्तसती का पाठ करना चाहिए।

–मां की आरती करें और दुर्गा मां की चालीसा का पाठ भी करें। मां की आरती अवश्य करें।