newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2021: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें ‘सूतक काल’ के बारे में

Surya Grahan 2021: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) 26 मई को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण लगने के बाद अब जून में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ​ग्रहण में ‘सूतक काल’ (Sutak Kaal) का अलग अहम महत्व है।

नई दिल्ली। साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) 26 मई को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण लगने के बाद अब जून में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन शनि जयंती भी है। ग्रहण में ‘सूतक काल’ (Sutak Kaal) का अलग अहम महत्व है।

ये सूर्य ग्रहण वृष राशि में लगेगा, जिसका असर मेष से मीन तक सभी राशियों पर दिखाई देगा। माना जाता है कि आंशिक सूर्य या चंद्र ग्रहण भी इंसान पर असर डालता है। ये सूर्य ग्रहण 10 जून, गुरुवार को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लग रहा है।

इन देशों में नजर आएगा सूर्य ग्रहण

ये सूर्य ग्रहण भारत के अलावा कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण का समय 10 जून, गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक रहेग। भारत में ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। लिहाजा इस ग्रहण में सूतक काल मान्‍य नहीं होगा। वरना आमतौर पर सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है।

आपको बता दें कि साल 2021 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगने हैं। इनमें से पहला 10 जून को और दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा।