newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navratri 2020: इस बार नवरात्रि में 9 देवियों को चढ़ाएं उनके प्रिय पुष्प, दोगुना मिलेगा फल

Navratri 2020: इस साल नवरात्रि (Navratri 2020) 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा (Godess Durga) के 9 रूपों को पूजा जाता है। माना जाता है कि अगर 9 देवियों को उनके प्रिय पुष्प (Favourite Flowers) पूजा के दौरान चढ़ाए जाएं तो मां का आशीर्वाद बना रहता है।

नई दिल्ली। इस साल नवरात्रि (Navratri 2020) 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा (Godess Durga) के 9 रूपों को पूजा जाता है। माना जाता है कि अगर 9 देवियों को उनके प्रिय पुष्प (Favourite Flowers) पूजा के दौरान चढ़ाए जाएं तो मां का आशीर्वाद बना रहता है। तो आइए जानते हैं कि 9 देवियों में किस-किस को कौन-कौन से फूल पसंद है। जिससे आप पर मां दुर्गा की अधिक कृपा बरसेगी।

navratri chaitra

मां शैलपुत्री

नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मां शैलपुत्री को सफेद कनेर के फूल बेहद प्रिय हैं। मां की पूजा करते समय इन्हें सफेद कनेर के फूलों की माला पहनानी चाहिए।

मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है। मां की पूजा के बाद उन्हें वटवृक्ष के पत्‍ते और वटवृक्ष के पुष्‍पों की माला अर्पित करनी चाहिए। इससे बुद्धि और ज्ञान में इजाफा होता है।

मां चंद्रघंटा

नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां की पूजा के बाद उन्हें शंखपुष्‍पी के पुष्‍प अर्पित किए जाने चाहिए। इससे पराक्रम में वृद्धि होती है। साथ ही घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है।

navratri

मां कुष्‍मांडा

नवरात्र का चौथा दिन मां कुष्‍मांडा की पूजा होती है। इस दिन मां की पूजा की जाती है और उन्हें पीले रंग के पुष्‍प चढ़ाए जाते हैं। इससे व्यक्ति को अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की प्राप्ति होती है।

मां स्‍कंदमाता

नवरात्र का पांचवा दिन मां स्‍कंदमाता की पूजा होती है। मां स्‍कंदमाता को नीले रंग के पुष्‍प चढ़ाए जाते हैं। इससे संतान प्राप्ति होती है।

मां कात्‍यायनी

नवरात्र का छठा दिन मां कात्‍यायनी की पूजा होती है। मां की पूजा के बाद उन्हें बेर के पेड़ के पुष्‍प अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से व्यकित को उसके शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होती है।

मां कालरात्रि

नवरात्र का सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इन्हें गुंजामाला अर्पित करनी चाहिए। इससे मां प्रसन्न होती हैं।

navratri

मां गौरी

नवरात्र का आठवां दिन मां गौरी की पूजा होती है। पूजा के बाद मां को कलावा की माला चढ़ानी चाहिए। इससे मां प्रसन्न हो जाती हैं।

मां सिद्धिदात्री

नवरात्र का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इनकी पूजा करने के बाद इन्हें गुड़हल के पुष्‍प चढ़ाए जाते हैं। इससे मां की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।