newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2022: इस बार दिवाली पर लग रहा सूर्य ग्रहण, जानिए कब से लग जाएगा सूतक; किन राशियों को करेगा प्रभावित?

Surya Grahan 2022: इस दौरान सूर्य तुला राशि में होंगे। इसका अर्थ ये है कि इस बार सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। क्योंकि तुला में सूर्य नीच का होता है। इसके अलावा भी कई राशियां प्रभावित होंगी, तो आइए जानते हैं किन राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सावधान रहना चाहिए…

नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष में भी बहुत ज्यादा महत्व होता है। साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगा था, जो कि भारत में दृश्य नहीं था। अक्टूबर का सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे 3 मिनट तक रहेगा। पंचांग के मुताबिक, सूर्य ग्रहण  25 अक्टूबर को दिन में 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो रहा है।
सूर्य ग्रहण काल
सूर्य ग्रहण का प्रारंभ-दोपहर में 2 बजकर 29 मिनट।
सूर्य ग्रहण का मध्य काल- शाम 4 बजकर 30 मिनट।
ग्रहण समाप्त- शाम को 6 बजकर 32 मिनट पर।
सूतक काल-
सूर्य ग्रहण के सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले से ही लग जाते हैं। इसलिए 24 अक्टूबर दिवाली की रात 2 बजकर 30 मिनट से सूर्य ग्रहण के सूतक आरंभ हो जाएंगे। ग्रहण के समय ब्रह्मांड की विशेष शक्तियां सक्रिय होती हैं, जिसके चलते कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नजर आएगा। इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव 6 राशियों पर सबसे अधिक दिखेगा। इस दौरान सूर्य तुला राशि में होंगे। इसका अर्थ ये है कि इस बार सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। क्योंकि तुला में सूर्य नीच का होता है। इसके अलावा भी कई राशियां प्रभावित होंगी, तो आइए जानते हैं किन राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सावधान रहना चाहिए…
1.वृष राशि:- ये सूर्य ग्रहण आपकी राशि के लिए अच्छा नहीं है। क्योंकि इन राशि वालों की सेहत और मानसिक सोचों पर बुरा असर पड़ सकता है। इस समय आपको नेगेटिव विचार बहुत अधिक आएंगे इसलिए इस समय अपनी सोच को पॉजिटिव रखना होगा साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की भी जरूरत है।

2.मिथुन राशि:- इस बार का सूर्य ग्रहण आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। नौकरी या व्यापार में कुछ बदलाव हो सकता है। ये बदलाव आपके लिए सही नहीं रहेगा। ऐसे में सोच-समझकर ही फैसला लें। आपको आर्थिक नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं।

3.कन्या राशि:- ये सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ नहीं है। जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, वे इस दौरान अहम निर्णय न ही लें, तो बेहतर है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे और परिवार में क्लेश रहने के भी संकेत मिल रहे हैं। इस समय आप लोग केवल अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करें और कुछ नहीं।

4.तुला राशि:- सूर्य ग्रहण के समय सूर्य आपकी राशि में ही रहेंगे और आपकी राशि में सूर्य नीच का होता है तो आपके लिए ये ग्रहण बिलकुल भी शुभ नहीं है। ऐसे में ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि के लोगों पर ही पड़ेगा। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। हृदय रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है। आपका कोई ख़ास आपको धोखा दे कर जा सकता है। इस समय आपका मन और दिमाग़ में बहुत अधिक ग़लत विचार आ सकते है। इसलिए जितना हो सके आप सब मैडिटेशन करे।

5.वृश्चिक राशि:- ये सूर्य ग्रहण आप लोगों के लिए शुभ नहीं है। आपकी आय में कमी आ सकती है। धन हानि हो सकती है। आपकी वाणी सही नहीं रहेगी। गलत बोलचाल नुकसान कर सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। आस पड़ोस में लड़ाई हो सकती है। आपको एक दम से चक्कर भी आ सकते हैं।

6.मकर राशि:- ये सूर्य ग्रहण आप लोगों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। इस समय आप बीमार रह सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में भय भी उत्पन्न होगा और  मन में बहुत से गलत विचार भी आएंगे। अधिक गुस्सा किसी पर भी ना करें। इस समय आप धैर्यवान रहें।

उपाय:- इस समय सबसे ज्यादा दान करें जैसे गेहूं, गुड़, मसूर, तांबे का दान करना सबसे शुभ रहेगा। इसके अलावा, आप आदित्यहृदय स्रोत का पाठ भी कर सकते हैं। साथ ही अपने गुरू मंत्र का जाप करना लाभकारी होगा और मेडिटेशन से भी लाभ प्राप्त होगा।