newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: घर में रखा तुलसी का पौधा देता है आने वाली परेशानियों का संकेत, न करें नज़रअंदाज

Vastu Tips: तुलसी को पौधे को भगवान विष्णु के अवतार शिलाग्राम की पत्‍नी कहा जाता है। हिन्दू धर्म के तुलसी को सबसे पवित्रतम पौधा माना गया है। पूजा पाठ में जब तक तुलसी के पौधे का उपयोग न हो तब तक पूजा अधूरी ही मानी जाती है।

नई दिल्ली। तुलसी को पौधे को भगवान विष्णु के अवतार शिलाग्राम की पत्‍नी कहा जाता है। हिन्दू धर्म के तुलसी को सबसे पवित्रतम पौधा माना गया है। पूजा पाठ में जब तक तुलसी के पौधे का उपयोग न हो तब तक पूजा अधूरी ही मानी जाती है। लेकिन यह जानना भी बेहद आवश्यक है कि घर में रखी तुलसी आपके आने वाले कल की परेशानियों को भी भाप लेती है। जो किसी ना किसी तरह से संकेत भी देती है। बताया गया है कि तुलसी के पौधे से होने वाली अनहोनी का तो पता चलता है, ऐसे में अगर आप इन संकेतों को जान लें तो इससे बचने के उपाय भी किए जा सकते हैं।

tulsi 2

तुलसी का सूख जाना

यदि घर में रखा हरा-भरा तुलसी का पौधा अचानक से सूख जाए तो ये आपके घर में आने वाली किसी परेशानियों का संकेत दे सकता है। ये इस बात का भी संकेत है कि विष्णु की कृपा आपके घर पर नहीं है। अगर कुछ ऐसा हो तो तुरंत सचेत हो जाएं।

पितृ दोष का भी संकेत

यदि घर में पितृ दोष हो और आप घर में तुलसी का नया पौधा लगाने का विचार कर रहे हो तो वह एक से दो दिन में ही सूखकर झड़ जाएगा। पितृ दोष की वजह से घर में बार-बार लड़ाई झगडे होते हैं। ऐसे में आपको पितृ दोष निवारण के लिए उपाय किए जाने चाहिए।

tulsi

समृद्धि का संकेत

यदि घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा अचानक से हरा-भरा हो जाए और ज्यादा घना दिखने लगे तो इसे शुभ माना जाता है। इसकी पत्तियां हरी होने लगें और इसमें मंजरी आने लगें तो समझिए कि आपके घर में सुख समृद्धि का वास होने वाला है। यह संकेत घर के कल्याण और सुख की ओर भी इशारा करते हैं।