newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Indian Railway: ट्रेन का सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना उठाना पड़ सकता है नुकसान

Indian Railway: कई बार टिकट बुक करते समय आपको अपनी पसंद की सीट नहीं मिलती है क्यूंकि रेलवे के पास भी लिमिटेड सीट होती है। अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए बर्थ से जुड़े कई नियम बनाए हैं। ऐसे में रेलवे में सफ़र करने से पहले आपका इन नियमों के बारे में जान लेना बहुत जरुरी है।

नई दिल्ली। क्या आपको भी ट्रेन में सवारी करना पसंद है?, क्या आप भी भारतीय रेल में बार-बार सफ़र करते रहते हैं?…अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने कुछ नए नियम बनाए हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। कई बार टिकट बुक करते समय आपको अपनी पसंद की सीट नहीं मिलती है क्यूंकि रेलवे के पास भी लिमिटेड सीट होती है। अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए बर्थ से जुड़े कई नियम बनाए हैं। ऐसे में रेलवे में सफ़र करने से पहले आपका इन नियमों के बारे में जान लेना बहुत जरुरी है।

सफर के दौरान मिडिल बर्थ

रेलवे में सफर के दौरान अक्सर जिनकी मिडिल बर्थ होती है उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ जाता है। लोअर बर्थ वाले मुसाफिर सफर के दौरान अक्सर देर रात तक जगे रहते हैं और अपनी सीट पर बैठे रहते हैं। ऐसी स्थिति में मिडिल बर्थ वाले मुसाफिर अपने बर्थ का उपयोग नहीं कर पाते हैं।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अब रेलवे ने मिडिल बर्थ को लेकर नए नियम जारी कर दिए हैं। अगर आपको ये नियम नहीं पता है तो चलिए आपको बताते हैं…

सोने का नियम

जिन लोगों के पास मिडिल बर्थ है, रेलवे ने उनके लिए भी नियम बनाये हैं। अक्सर हम देखते हैं कि सफ़र शुरू होते ही लोग मिडिल बर्थ खोल कर सो जाते हैं। जिससे लोअर बर्थ वाले यात्रियों को असुविधा हो जाती है। ऐसे में रेलवे के नए नियम के मुताबिक, मिडिल बर्थ पर सोने वाले मुसाफिर अब रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक ही अपने बर्थ का यूज कर सकते। अगर कोई यात्री रात को 10 बजे से पहले या सुबह 6 बजे के बाद ये बर्थ खोलता है तो आप उसे बेझिझक रोक सकते हैं।