newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol-Diesel Price Today: आउट ऑफ कंट्रोल हुई तेल की कीमत, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोकरी के बीच केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार तेल उत्पादों के दामों पर लगातार नजर बनाए रखे हुए हैं। हम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल महंगा होने से घरेलू बाजार में हर दिन पेट्रोल-डीजल नए स्तर पर जा रहा है। तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी लोगों की जेब काटे जा रही है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज रविवार यानी 17 अक्टूबर को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों द्वारा की गई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 105.84 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.57 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।

petrol diesel shots new

प्रमुख शहरों में आज कुछ इस प्रकार है पेट्रोल और डीज़ल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 105.84 94.57
मुंबई 111.77 102.52
चेन्नै 103.01 98.92
कोलकाता 106.43 97.68
भोपाल 114.45 103.78
रांची 100.25 99.80
बेंगलुरु 109.53 100.37
पटना 109.24 101.14
चंडीगढ़ 101.87 94.29
लखनऊ 102.83 95.02
नोएडा 103.06 95.21


पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोकरी के बीच केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार तेल उत्पादों के दामों पर लगातार नजर बनाए रखे हुए हैं। हम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

petrol price

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।