नई दिल्ली। बीते 31 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया था तो वहीं आज यानी बुधवार 18 अगस्त को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल की कीमत में तो किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन डीजल के दाम में कमी की है। डीजल की कीमत में कमी के बाद तेल कंपनियों की ओर से आज के लिए तेल की कीमतें जारी कर दी गई है जिसके मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में डीजल के रेट 20 पैसे तक कम हुए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 89.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
यहां देखें अपने शहर की कीमत
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 113.2 | 102.93 |
अनूपपुर | 112.78 | 100.84 |
रीवा | 112.42 | 100.51 |
जयपुर | 108.71 | 98.81 |
इंदौर | 110.26 | 98.54 |
भोपाल | 110.2 | 98.46 |
मुंबई | 107.83 | 97.24 |
परभणी | 108.84 | 96.75 |
पटना | 104.25 | 95.31 |
बेंगलुरु | 105.25 | 95.05 |
रांची | 96.68 | 94.63 |
चेन्नई | 99.47 | 94.2 |
कोलकाता | 102.08 | 92.82 |
चंडीगढ़ | 102.87 | 91.71 |
नोएडा | 99.02 | 90.14 |
लखनऊ | 98.92 | 90.06 |
आगरा | 98.61 | 89.75 |
दिल्ली | 101.84 | 89.67 |
पोर्ट ब्लेयर | 85.28 | 83.61 |
हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।