newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tina Ambani: पत्नी टीना के जन्मदिन पर अनिल अंबानी ने गिफ्ट किया 400 करोड़ का याट, जानिए क्यों है खास

Tina Ambani: अनिल अंबानी को पता था कि टीना का एक लग्जिरियस याट का सपना था जो उन्होंने अपनी पत्नी को जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज देकर पूरा किया। टियान जेनोआ, इटली में बना गया याट है जो करीब 34 मीटर लंबा है। जिसे बनाने के लिए लगभग 34 मिलियन यूरो का खर्च किया गया है।

नई दिल्ली। एशिया की मशहूर हस्तियों में से एक मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। तो वहीं उनके भाई अनिल अंबानी भी इसमें कही पीछे नहीं हैं। वह भी किसी न किसी तरह सुर्खियों में आ जाते हैं। वहीं अब एक बार फिर अनिल अंबानी खबरों में छा गए हैं, इस बार खबरों में आने वजह उनके द्वारा उनकी वाइफ को दिए जाने वाला गिफ्ट है। यह तो सभी जानते हैं कि मशहूर बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी के दोनों ही बेटे अपनी पत्नियों को महंगे गिफ्ट देते रहते हैं। मुकेश ने नीता अंबानी को उनके जन्मदिन पर जेटप्लेन गिफ्ट किया था। तो वहीं अब अनिल ने अपनी पत्नी टीना को 400 करोड़ का याट गिफ्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह याट का खास है।

अनिल अंबानी ने फिल्म एक्ट्रेस टीना मुनीम से शादी की है और उन्हे उनके 64वें जन्मदिन पर बेहद ही खास तोहफा दिया। इससे पहले भाई मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी को उनके जन्मदिन के मौके पर 250 करोड़ का लग्जरी कॉरपोरेट जेट गिफ्ट किया था। जिसके बाद अनिल अंबानी ने टीना अंबानी को उनके जन्मदिन पर 400 करोड़ रुपये का याट ‘टीयान’ गिफ्ट किया। इस याट का नाम टीयान टीना और अनिल के नाम के पहले अक्षर के आधार पर रखा गया है।

बताया जा रहा है कि अनिल अंबानी को पता था कि टीना का एक लग्जिरियस याट का सपना था जो उन्होंने अपनी पत्नी को जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज देकर पूरा किया। टियान जेनोआ, इटली में बना गया याट है जो करीब 34 मीटर लंबा है। जिसे बनाने के लिए लगभग 34 मिलियन यूरो का खर्च किया गया है।