नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 14,545 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 163 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से यहां हर रोज 20,000 से कम मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं मृतकों की संख्या भी पिछले 26 दिनों से 300 से नीचे बनी हुई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,545 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,06,25,428 हो गई है। वहीं 163 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,53,032 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 1,88,688 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,83,70 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 14,545 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,25,428 हुई। 163 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,032 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,88,688 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,02,83,708 है। pic.twitter.com/JaCkQIBokR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल (21 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,01,48,024 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,00,242 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (21 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,01,48,024 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,00,242 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/oxFUxTbZsZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2021
साथ ही मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक कुल 10,43,534 लोगों को कोरोनावायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
देश में कुल 10,43,534 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। #CovidVaccine https://t.co/pBe2oWoY9w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2021