newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 78 हजार के पार, 2500 से ज्यादा हुई मौतें

दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 हजार के करीब पहुंच गया है। मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 998 है, जिसमें 106 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली। कोरोना के प्रकोप ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। भारत में भी इसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह तक इसकी चपेट में आने वालों की संख्या 78 हजार के पार हो गई। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 78003 हो गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि, देश में इस जानलेवा महामारी से 26,235 ठीक हुए हैं और 2,549 लोगों की इससे मौत हुई है। एक्टिव केस की बात करें तो देश में कोरोना के 49 हजार 219 एक्टिव केस हैं। देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 26 हजार के करीब पहुंच गई है पार कर चुकी है।

Corona

महाराष्ट्र में मरने वालें लोगें की तादाद भी 975 तक जा पहुंची है। वहीं, गुजरात में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 9 हजार 267 तक जा पहुंचा है, जबकि मरने वाले मरीजों की तादाद 566 है। तमिलनाडु में भी तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अब तक यहां 9 हजार 227 केस की पुष्टि हुई है, जिसमें 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus Kit

वहीं, दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 हजार के करीब पहुंच गया है। मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 998 है, जिसमें 106 लोगों की मौत हो चुकी है।