newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: भारत में कोरोना के मामलों में आई गिरावट, एक दिन में आए 1.14 लाख नए मामले

Corona India: विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 17.28 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 37.1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। यह आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामले अब कम होते जा रहे हैं। दूसरी लहर के प्रकोप के बाद रविवार को भारत में कोरोना वायरस के 1 लाख 14 हजार 460 नए मामले सामने आए। वहीं अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,88,09,339 हो गई है। एक दिन में 2 हजार 677 नई मौतों के बाद देश में इस महामारी की वजह से कुल मौतों की संख्या 3,46,759 हो गई है। इसके अलावा 1,89,232 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,69,84,781 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,77,799 है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, लगातार 24वें दिन रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना नए मामलों से ज्यादा है। राष्ट्रीय रिकवरी दर में धीरे धीरे वृद्धि हो रही है। रिकवरी रेट बढ़कर 93.67% हो गया है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 13वें दिन 10% से कम है। बता दें कि देश में अबतक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,13,22,417 हो गया है।

वहीं पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 17.28 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 37.1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। यह आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं। रविवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान में पूरे विश्व में मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 172,859,512 और 3,718,408 है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,357,080 और 597,377 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 28,694,879 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Corona Death

सीएसएसई के आंकड़े के मुताबिक 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब प्रभावित देश ब्राजील (16,907,425), फ्रांस (5,769,291), तुर्की (5,282,594), रूस (5,058,221), यूके (4,527,577), इटली (4,230,153), अर्जेंटीना (3,939,024), जर्मनी (3,706,934) , स्पेन (3,697,981) और कोलंबिया (3,547,017) हैं। कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 472,531 संख्या के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (344,082), मैक्सिको (228,568), यूके (128,099), इटली (126,472), रूस (121,365) और फ्रांस (110,135) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।